Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

#chanderi ford road

MORE NEWS

अशोकनगर में अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जहां क्षमता से अधिक सवारी को लेकर वाहन चालक सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देते दिख जाते हैं इन पर यातायात पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है... . 🛺
#ashoknagar #yatayatpolice

अशोकनगर में अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जहां क्षमता से अधिक सवारी को लेकर वाहन चालक सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देते दिख जाते हैं इन पर यातायात पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है... . 🛺 #ashoknagar #yatayatpolice

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 16, 2026

14 अगस्त को बड़ी संख्या में किसान सुबह से अशोकनगर में डबल लॉक केन्द्र पर खाद लेने पहुंचे थे लेकिन सुबह 6 बजे से आए किसानों को दोपहर तक भी खाद नहीं मिल सकी थी....🚜
#ashoknagar #news

14 अगस्त को बड़ी संख्या में किसान सुबह से अशोकनगर में डबल लॉक केन्द्र पर खाद लेने पहुंचे थे लेकिन सुबह 6 बजे से आए किसानों को दोपहर तक भी खाद नहीं मिल सकी थी....🚜 #ashoknagar #news

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 16, 2026

जिला पंचायत अशोकनगर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
--
जिला पंचायत कार्यालय परिसर, अशोकनगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पूरे परिसर को तिरंगों, बैनरों एवं फूलों से सजाया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राव अजय प्रताप सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् गान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक स्वर में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे लगाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

अध्यक्ष  ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें सहज में प्राप्त नहीं हुई है। इसके पीछे हमारे वीर शहीदों का त्याग, तपस्या और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करना है।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा ध्येय है। उन्होंने "हर घर तिरंगा" अभियान की सफलता पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जी ने कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और शासन की योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचती हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लड्डू राम कोरी , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ,  श्री सत्येंद्र कलावत , जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शीला जाटव , भाजपा जिला मंत्री सलिल त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति लखन यादव , ब्रजमोहन रघुवंशी , रामवीर धनोरिया , आदर्श जैन अटारी , सुमित मिश्रा जी, राज यादव , अनिल यादव जी, जिला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सहित  वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#IndependenceDay2026 
#ashoknagar

जिला पंचायत अशोकनगर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस -- जिला पंचायत कार्यालय परिसर, अशोकनगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पूरे परिसर को तिरंगों, बैनरों एवं फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राव अजय प्रताप सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् गान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक स्वर में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे लगाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें सहज में प्राप्त नहीं हुई है। इसके पीछे हमारे वीर शहीदों का त्याग, तपस्या और बलिदान है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा ध्येय है। उन्होंने "हर घर तिरंगा" अभियान की सफलता पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जी ने कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और शासन की योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचती हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लड्डू राम कोरी , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन , श्री सत्येंद्र कलावत , जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शीला जाटव , भाजपा जिला मंत्री सलिल त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति लखन यादव , ब्रजमोहन रघुवंशी , रामवीर धनोरिया , आदर्श जैन अटारी , सुमित मिश्रा जी, राज यादव , अनिल यादव जी, जिला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। #IndependenceDay2026 #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस समारोह 
कलेक्‍टर ने किया ध्वजारोहण तथा परेड की ली सलामी
--
अशोकनगर में आयोजित 80 वां स्‍वतंत्रता दिवस जिले में पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर जिला स्‍तरीय स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह का आयोजन मोहरी राय खेल स्‍टेडियम नवीन कृषि उपज मंडी अशोकनगर में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्‍पश्‍चात कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने मुख्‍य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ।
 स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के साथ खुली जिप्‍सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। परेड की टु‍कडियों द्वारा राष्‍ट्रधुन के साथ हर्ष हायर किये गये। समारोह में परेड कमाण्डर श्री अविनाश कुमार एवं टू आई सी सूबेदार सुश्री आईना सहिबा के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड की 12 टुकड़ियां एक-एक करके मंच के सामने से कदमताल करते हुए निकलीं। मार्चपास्ट में एस.ए.एफ., जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड,  नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर का एनसीसी दल,एनसीसी स्‍कूल का सीनियर दल,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का गाईड दल,राव माधव स्‍कूल का स्‍काउट दल,महिला एवं बाल विकास विभाग का शौर्य दल,वर्धमान हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल का स्‍काउट दल एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्‍यमिक विद्यालय का गाईड दल,वन विभाग तथा पुलिस बैंड का दल ने भाग लिया। 
मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ लाईव प्रसारण
--
समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का एलईडी के माध्‍यम से लाईव प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थितजनों द्वारा देखा एवं सुना गया। तत्‍पश्‍चात मुख्‍य अतिथि द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 

मुख्‍य अतिथि द्वारा जिला स्‍तरीय संदेश का किया वाचन
--
कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्री साकेत मालवीय द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस 2026 जिला स्‍तरीय संदेश का वाचन किया गया। साथ ही आत्‍मनिर्भर मध्‍यप्रदेश के साथ ही विकसित अशोकनगर जिले के संबंध में बधाई संदेश दिया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड के सभी कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारे खुले गगन में छोड़े गए।   
लोकतंत्र सेनानी का किया सम्‍मान
जिला स्‍तरीय समारोह में मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा लोकतंत्र सेनानी श्री कमल सिंह रघुवंशी का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्‍मान किया गया।
पी.टी.प्रदर्शन
-
 मुख्‍य समारोह में 600 बच्चों ने अनुशासन एवं एकाग्रता को रेखांकित करते हुए सामूहिक पी.टी. के माध्यम से विभिन्‍न 16 मुद्राओं का प्रदर्शन किया। 
देश भक्ति से ओतप्रोत सां‍स्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुख्‍य समारोह में देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत स्‍कूली बच्‍चों द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्‍तुति दी गई। शासकीय सांदीपनि हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के छात्र छात्राओं द्वारा ‘’अतुल्‍य पराक्रम शौर्य की गाथा’’ पर आधारित नृत्‍य, शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अशोकनगर द्वारा ‘’गौरवशाली भारत की समृद्ध गाथा’’, ब्राईट मॉडल हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा ‘’भारत के गौरव की कहानी’’,संस्‍कार आकादमी अशोकनगर के छात्र- छात्राओं द्वारा ‘’देश भक्ति गीत पर आधारित नृत्‍य नाटिका’’,संस्‍कृति हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा ‘’अमर शहीदों की कुर्बानी’’,पर आधारित नृत्‍य की मनमोहक प्रस्‍तुति दी गई। 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
     समारोह में  मुख्‍य अतिथि द्वारा विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर जिले के विभिन्न विभागों, पुलिस विभाग, खिलाडि़यों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्‍ह देकर सम्मानित किया गया।  साथ ही अशोकनगर जिले की शान भारतीय सेना में कर्नल के पद पर पदस्‍थ श्री हर्षित शर्मा को जिला प्रशासन द्वारा सम्‍मानित किया गया।   
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हुए पुरूस्कृत
--
मुख्य अतिथि द्वारा परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सीनियर ग्रुप में वर्दीधारी एस.ए.एफ. की टुकडी को प्रथम तथा जिला पुलिस बल को पुरूष को द्वितीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। परेड में जूनियर ग्रुप में शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय के गाईड दल को  प्रथम एवं राव माधव हायर स्‍कूल के स्‍काउट दल को द्वितीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया।
 सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने पर ब्राईट मॉडल हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के दल को प्रथम, शासकीय सांदीपनि हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल अशोकनगर के दल त‍था संस्‍कृति हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के दल को संयुक्‍त रूप से द्वितीय पुरूस्‍कार,शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय के दल को तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। सांत्‍वना पुरूस्‍कार के रूप में संस्‍कार अकादमी अशोकनगर को प्रदान किया गया।
जिले की विकास पुस्तिका का वितरण
  कार्यक्रम में स्‍वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में अशोकनगर जिले की विकास गाथा पर आधारित  जिले की विकास पुस्तिका का वितरण उपस्थित जनप्रतिनिधियों,गणमान्‍य नागारिकों एवं अधिकारियों किया गया।    
 इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,अशोकनगर विधायक श्री हरीबाबू राय,नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री नीरज मनोरिया,पूर्व विधायक विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी, जिला वनमण्‍डलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार, श्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्‍याख्‍याता श्री महेन्द्र कुमार जैन तथा एपीसी श्री अभिषेक चौधरी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रीय गीत वंदेमातरम एवं राष्‍ट्रगान के गायन के साथ किया गया। 
#IndependenceDay2026 
#ashoknagar

धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस समारोह कलेक्‍टर ने किया ध्वजारोहण तथा परेड की ली सलामी -- अशोकनगर में आयोजित 80 वां स्‍वतंत्रता दिवस जिले में पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर जिला स्‍तरीय स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह का आयोजन मोहरी राय खेल स्‍टेडियम नवीन कृषि उपज मंडी अशोकनगर में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्‍पश्‍चात कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने मुख्‍य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के साथ खुली जिप्‍सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। परेड की टु‍कडियों द्वारा राष्‍ट्रधुन के साथ हर्ष हायर किये गये। समारोह में परेड कमाण्डर श्री अविनाश कुमार एवं टू आई सी सूबेदार सुश्री आईना सहिबा के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड की 12 टुकड़ियां एक-एक करके मंच के सामने से कदमताल करते हुए निकलीं। मार्चपास्ट में एस.ए.एफ., जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर का एनसीसी दल,एनसीसी स्‍कूल का सीनियर दल,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का गाईड दल,राव माधव स्‍कूल का स्‍काउट दल,महिला एवं बाल विकास विभाग का शौर्य दल,वर्धमान हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल का स्‍काउट दल एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्‍यमिक विद्यालय का गाईड दल,वन विभाग तथा पुलिस बैंड का दल ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ लाईव प्रसारण -- समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का एलईडी के माध्‍यम से लाईव प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थितजनों द्वारा देखा एवं सुना गया। तत्‍पश्‍चात मुख्‍य अतिथि द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्‍य अतिथि द्वारा जिला स्‍तरीय संदेश का किया वाचन -- कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्री साकेत मालवीय द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस 2026 जिला स्‍तरीय संदेश का वाचन किया गया। साथ ही आत्‍मनिर्भर मध्‍यप्रदेश के साथ ही विकसित अशोकनगर जिले के संबंध में बधाई संदेश दिया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड के सभी कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारे खुले गगन में छोड़े गए। लोकतंत्र सेनानी का किया सम्‍मान जिला स्‍तरीय समारोह में मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा लोकतंत्र सेनानी श्री कमल सिंह रघुवंशी का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्‍मान किया गया। पी.टी.प्रदर्शन - मुख्‍य समारोह में 600 बच्चों ने अनुशासन एवं एकाग्रता को रेखांकित करते हुए सामूहिक पी.टी. के माध्यम से विभिन्‍न 16 मुद्राओं का प्रदर्शन किया। देश भक्ति से ओतप्रोत सां‍स्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित मुख्‍य समारोह में देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत स्‍कूली बच्‍चों द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्‍तुति दी गई। शासकीय सांदीपनि हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के छात्र छात्राओं द्वारा ‘’अतुल्‍य पराक्रम शौर्य की गाथा’’ पर आधारित नृत्‍य, शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अशोकनगर द्वारा ‘’गौरवशाली भारत की समृद्ध गाथा’’, ब्राईट मॉडल हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा ‘’भारत के गौरव की कहानी’’,संस्‍कार आकादमी अशोकनगर के छात्र- छात्राओं द्वारा ‘’देश भक्ति गीत पर आधारित नृत्‍य नाटिका’’,संस्‍कृति हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा ‘’अमर शहीदों की कुर्बानी’’,पर आधारित नृत्‍य की मनमोहक प्रस्‍तुति दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित समारोह में मुख्‍य अतिथि द्वारा विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर जिले के विभिन्न विभागों, पुलिस विभाग, खिलाडि़यों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्‍ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अशोकनगर जिले की शान भारतीय सेना में कर्नल के पद पर पदस्‍थ श्री हर्षित शर्मा को जिला प्रशासन द्वारा सम्‍मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हुए पुरूस्कृत -- मुख्य अतिथि द्वारा परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सीनियर ग्रुप में वर्दीधारी एस.ए.एफ. की टुकडी को प्रथम तथा जिला पुलिस बल को पुरूष को द्वितीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। परेड में जूनियर ग्रुप में शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय के गाईड दल को प्रथम एवं राव माधव हायर स्‍कूल के स्‍काउट दल को द्वितीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने पर ब्राईट मॉडल हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के दल को प्रथम, शासकीय सांदीपनि हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल अशोकनगर के दल त‍था संस्‍कृति हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के दल को संयुक्‍त रूप से द्वितीय पुरूस्‍कार,शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय के दल को तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। सांत्‍वना पुरूस्‍कार के रूप में संस्‍कार अकादमी अशोकनगर को प्रदान किया गया। जिले की विकास पुस्तिका का वितरण कार्यक्रम में स्‍वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में अशोकनगर जिले की विकास गाथा पर आधारित जिले की विकास पुस्तिका का वितरण उपस्थित जनप्रतिनिधियों,गणमान्‍य नागारिकों एवं अधिकारियों किया गया। इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,अशोकनगर विधायक श्री हरीबाबू राय,नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री नीरज मनोरिया,पूर्व विधायक विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी, जिला वनमण्‍डलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार, श्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्‍याख्‍याता श्री महेन्द्र कुमार जैन तथा एपीसी श्री अभिषेक चौधरी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रीय गीत वंदेमातरम एवं राष्‍ट्रगान के गायन के साथ किया गया। #IndependenceDay2026 #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

अशोकनगर जिले के महोली गांव में शिवपुरी के जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी से मारपीट

अशोकनगर जिले के महोली गांव में शिवपुरी के जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी से मारपीट

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 15, 2026