*“लाठियां चल सकती हैं, हौसले नहीं तोड़े जा सकते।”*
#छतरपुर-पन्ना में चिता आंदोलन के 16वें दिन शांतिपूर्ण सत्याग्रहियों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने आज से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
#अमित भटनागर ने पुलिस कार्रवाई को “सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी” करार देते हुए कहा कि 16 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से बैठे सत्याग्रहियों पर रात के समय भारी पुलिस बल भेजकर कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और सत्याग्रहियों के साथ मारपीट की गई।
उन्होंने कहा, “क्या यही वह भारत है जहां अपने हक और न्याय की मांग करने वाले नागरिकों को लाठियों और दमन का सामना करना पड़े?”
प्रशासन को चुनौती देते हुए अमित भटनागर ने कहा कि वर्दी और ताकत के बल पर इस #आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। आदिवासी अस्मिता, अधिकार और न्याय की लड़ाई संविधान के दायरे में जारी रहेगी।
उन्होंने घोषणा की कि #पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक मनमानी के विरोध में उनका आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक आदिवासियों को न्याय नहीं मिलता और कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती।
*“जुल्म की लाठियां टूट सकती हैं, लेकिन हमारा सत्याग्रह नहीं टूटेगा।”*
#AmitBhatnagar #छतरपुर_पन्ना #आमरण_अनशन #चिता_आंदोलन #आदिवासी_अधिकार #सत्याग्रह #न्याय #संविधान Amit Bhatnagar Collector Office Panna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Jitu Patwari Rahul Gandhi