लखीसराय: नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति
लखीसराय। नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी एसडीओ भाजपा जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से शनिवार की संध्या 7,15 पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया