Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
समस्तीपुर: सिपाही, हवलदार और ASI के वाहन जांच करने पर रोक ; चेकिंग में... - Samastipur News
mritunjaythakur0002
1
1
समस्तीपुर: सिपाही, हवलदार और ASI के वाहन जांच करने पर रोक ; चेकिंग में SI का होना जरूरी : ADG सुधांशु कुमार
Samastipur, Samastipur
| Jul 31, 2026
सिपाही, हवलदार और ASI के वाहन जांच करने पर रोक, सिर्फ जाम फ्री रखेंगे सड़क; चेकिंग में SI का होना जरूरी, देख लीजिए ट्रैफिक ADG सुधांशु कुमार का बयान
MORE NEWS
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर नगर इकाई की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान एवं कावड़िया सेवा शिविर को लेकर बनी रणनीति* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) समस्तीपुर नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर मंत्री विनीत कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थी परिषद् कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को और गति देने तथा सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर आयोजित होने वाले कावड़िया सेवा शिविर को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् का सदस्यता अभियान युवाओं को राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि सदस्यता विद्यार्थी परिषद की विचारों को अधिकाधिक छात्रों तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है इसलिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर 35000 विद्यार्थियों जो सदस्य बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर लगे प्रांत सह छात्रा प्रमुख शालू कुमारी ने कहा कि छात्राओं की संगठनात्मक सहभागिता को बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सदस्यता अभियान में छात्राओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया। वहीं, सेवार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक शुभम कुमार एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कावड़ियों की सेवा के लिए आयोजित शिविर में कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटेंगे। सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रत्येक वर्ष की भांति भोजन , फल, दवा, जूस आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जाएगा। मौके पर शुभम कुमार, विनीत कुमार, प्रिंस कुमार, गोलू कुमार, शशांक कुमार, रंजन कुमार , विकास कुमार, निखिल सिन्हा, निक्कू आर्या, शालू कुमारी, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे
Samastipur, Samastipur | Aug 18, 2026
#समस्तीपुर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, अख्तियारपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, अख्तियारपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के तत्वावधान में स्कूल पूर्व शिक्षण सामग्री विकसित करने विषयक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संस्था कार्यालय सभा भवन, अख्तियारपुर में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 18 से 19 अगस्त 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण का उद्घाटन सरायरंजन प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, महिला पर्यवेक्षक उषा कुमारी एवं गीता कुमारी और संस्था के कार्यकारिणी सदस्य रामप्रित चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, रवींद्र पासवान, रामप्रीत चौरसिया, रवि कुमार मिश्रा, बलराम चौरसिया, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, प्रेरणा कुमारी, हर्ष मोहन कुमार सहित सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र की 26 आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन करने के लिए गिरिडीह, झारखंड से श्री महेंद्र दास विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल पोषण एवं स्वास्थ्य, वृद्धि निगरानी, टीकाकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, सकारात्मक पालन-पोषण तथा स्थानीय सामग्री से शिक्षण सामग्री निर्माण की व्यवहारिक जानकारी दी। श्री महेंद्र दास ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला है। यदि हम यहाँ बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे तो उनकी नींव मजबूत होगी और वे आगे चलकर विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र सिर्फ टीकाकरण या पोषाहार केन्द्र नहीं है, यहां बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा समावेशन के लिए भी तैयारी की जाती है। इसके साथ हीं उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, सवेरा-3, नन्हें फ़रिश्ते और मुस्कान अभियान अंतर्गत बाल दूर्व्यपार और बाल श्रम से बचपन बचाने की अपील की। मौके पर उपस्थित रवि कुमार मिश्रा ने संस्था द्वारा बाल यौन शोषण की शिकार पीड़िताओं और उनके परिवार के लिए कानूनी और मनो-सामाजिक सहयोग के बारे में बताया। संस्था की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया जनवरी से जूलाई तक हम सभी ने मिलकर समस्तीपुर जिला में बाल विवाह से 1500 नाबालिग किशोर-किशोरियों, 300 बच्चों को बाल श्रम, बाल दूर्व्यापार से बचाकर सुरक्षित आवासन और उनमें से अधिकांश को नियमित शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा है, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादित किया है, इसके साथ हीं बाल यौन शोषण के 70 मामलों में पीड़िताओं को कानूनी और मनो-सामाजिक सहायता, आकस्मिक सहयोग पहुंचाया है। इन पीड़िताओं को दुबारा से स्कूल में दाखिला और नियमित ठहराव के लिए लगातार परामर्श सेवाएं दी जा रही है। बलराम चौरसिया ने बताया कि सरायरंजन प्रखंड के दस मुसहर बस्तियों संचालित शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से लगभग 600 बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया है तथा 250 ड्रॉप आउट बच्चों का पूर्नामांकन और ठहराव सुनिश्चित किया गया है। ललिता कुमारी ने बताया कि लगभग 650 किशोर-किशोरियों को जीवन कौशल की शिक्षा दी जा रही है। सीनियर ट्रेनर दिनेश प्रसाद चौरसिया ने कहा कि 400 बच्चों के माता-पिता के साथ जीवन कौशल का पैरेंट्स माड्यूल चलाया जा रहा है। किरण कुमारी ने बताया कि सरायरंजन प्रखंड के पांच गांवों में बाल विवाह मुक्त गांव के लिए पायलट परियोजना शुरू किया गया है, जहां किशोर-किशोरी समुहों के बीच लैंगिक समानता को लेकर जागरुक किया जा रहा है। प्रेरणा कुमारी ने बताया कि सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत 25 टोला के जरुरतमंद बच्चों और उनके परिवारों का डाटा बैंक तैयार किया गया है। वहीं हर्ष मोहन कुमार नें स्टेम सेंटर के माध्यम से 300 बच्चों में विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के संस्थागत प्रयास पर प्रकाश डाला। अमित कुमार राम ने बताया कि अख्तियारपुर और किसनपुर युसूफ में बालिका ट्यूशन सेंटर के माध्यम से जरुरतमंद 65 किशोरियों को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है, वहीं आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्था हर साल अपने डिजीटल लिटेरेसी सेंटर के माध्यम से सूदूर ग्रामीण इलाकों के 50-60 छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा से लैश करती है। सहायक परियोजना समन्वयक रविन्द्र पासवान ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि इस साल जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अपने स्थापना के चालिसवें वर्ष में यह सुनिश्चित किया है, संकल्प लिया है कि हमारा जिला बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दूर्व्यापार जैसे सामाजिक कोढ़ को समाप्त कर तमाम बच्चों के जिंदगी में खुशहाली लाएगी और इसके लिए सभी सरकारी विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक संस्थाओं, पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित किए जा रहें हैं।
Samastipur, Samastipur | Aug 18, 2026
रोसड़ा से पटना की रेल कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार सांसद शाम्भवी चौधरी के सतत प्रयासों से पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन के परिचालन का रास्ता साफ समस्तीपुर। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन संख्या 03215/03216 के परिचालन को मंजूरी मिली है। यह स्वीकृति समस्तीपुर की सांसद श्रीमती शाम्भवी चौधरी द्वारा लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाई गई मांग के बाद मिली है। इस मांग को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए सांसद श्रीमती शाम्भवी चौधरी ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से भी मुलाकात कर क्षेत्र की रेल आवश्यकताओं और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की थी। नई ट्रेन के परिचालन से रोसड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राजधानी पटना से सीधी और सुविधाजनक रात्रिकालीन रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। सांसद शाम्भवी चौधरी की इस पहल से विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य दैनिक यात्रियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है। रात्रिकालीन ट्रेन की सुविधा मिलने से पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए समय और यात्रा की सुविधा दोनों के स्तर पर राहत होगी। खासकर रोसड़ा और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यह रेल सेवा पटना से बेहतर संपर्क की दिशा में उपयोगी कदम माना जा रहा है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर सांसद श्रीमती शाम्भवी चौधरी की ओर से लगातार उठाए जा रहे मुद्दों की कड़ी में यह स्वीकृति महत्वपूर्ण है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी सांसद के प्रयास से 11015/11016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का रोसड़ा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित हुआ था। इस क्रम में नई रात्रिकालीन ट्रेन की स्वीकृति से क्षेत्र की रेल सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। सांसद कार्यालय की तरफ़ से आधिकारिक रूप से बताया गया कि सांसद शाम्भवी चौधरी ने इस स्वीकृति के लिए देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में रेल यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर पर उठाया जाता रहेगा। क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। — सांसद कार्यालय, समस्तीपुर लोकसभा
Samastipur, Samastipur | Aug 18, 2026
आइसा-RYA के छात्र-युवा संसद को सफल बनाने के लिए बी.आर.बी कॉलेज में चला अभियान आगामी 20 अगस्त 2026 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आयोजित होने वाले “छात्र-युवा संसद” को सफल बनाने के लिए मंगलवार को बी.आर.बी कॉलेज के परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े सवालों को लेकर आयोजित छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में भागीदारी करने की अपील की गई। अभियान में आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, आइसा जिला उपाध्यक्ष दिपक कुमार यदुवंशी, बी.आर.बी इकाई अध्यक्ष अनमोल कुमार, हिमांशु कुमार,सोनू कुमार, राजा कुमार, सोनू कुमार, सौरभ सतनाम, शंकर कुमार, अंग्रेशेन अन्दन, रवि कुमार, मो. मेफूज़ शामिल रहे। अभियान के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि आज देश और बिहार का नौजवान शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य को लेकर गंभीर संकट का सामना कर रहा है। शिक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ती फीस, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता तथा रोजगार के पर्याप्त अवसरों का अभाव युवाओं की बड़ी चिंता है। ऐसे सवालों पर छात्र-युवा समुदाय को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि “NTA भंग करो, फीस वृद्धि पर रोक लगाओ और 7.5 CGPA की बाध्यता खत्म करो” जैसे सवालों को लेकर छात्र-युवा आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही बिहार में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि आज नौजवानों को स्थाई रोजगार के बदले संविदा, ठेका प्रथा पर रोजगार दिया जा रहा है। जो नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। संविदा आधारित रोजगार के खिलाफ भी आवाज को बुलंद करना होगा। नेताओं ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे 20 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय चौरंगी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आयोजित छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं और सवालों को मजबूती से उठाए।
Samastipur, Samastipur | Aug 18, 2026
*#वारिसनगर प्रखंड में आरवाईए की 11 सदस्यीय प्रखंड संयोजन समिति का गठन।* वारिसनगर/ समस्तीपुर, 18 अगस्त 2026 इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के समस्तीपुर जिला अंतर्गत वारिसनगर प्रखंड की 11 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। सम्मेलन में मोहम्मद तनवीर आलम को संयोजक तथा मोहम्मद तनवीर एवं मोहम्मद फैजल को सह-संयोजक चुना गया। सम्मेलन के पर्यवेक्षक के रूप में आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार और आरवाईए नेता मोहम्मद फरमान उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनके सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। आगामी दिनों में वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में नौजवानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद प्रखंड सम्मेलन आयोजित कर संगठन को और मजबूत एवं विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही 20 अगस्त 2026 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में AISA-RYA द्वारा आयोजित छात्र-युवा संसद को सफल बनाने के लिए छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। बिहार में बदलाव की दरकार, उठो नौजवानों—बदलो बिहार!
Samastipur, Samastipur | Aug 18, 2026
1