रोसड़ा में ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी, ज्वेलर्स दुकान से आभूषण लेकर फरार
समस्तीपुर से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रोसड़ा: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुसहरी चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में शनिवार की शाम करीब चार बजे हथियार के बल पर लूट की वारदात सामने आई। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे दो बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार को भयभीत कर सोने के आभूषण का डब्बा झपट लिया और बाइक से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी राम नारायण ठाकुर पिछले करीब दो वर्षों से एरौत मुसहरी चौक पर सुमन ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान चला रहे हैं। शनिवार की शाम दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और ग्राहक बनकर आभूषण देखने लगे।
दुकानदार द्वारा आभूषण का डब्बा निकालकर दिखाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने हथियार निकाल लिया और आभूषण का डब्बा झपटकर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधी पल्सर जैसी बाइक स