अवैध शराब बेच रहा मुख्य आरोपी हुआ फरार, 45 पेटियों के साथ मुख्य आरपी के साले को धर दबोचा
मुरैना/
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिस्मिल नगर में पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब की 45 पेटियां जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शराब बेच रहे उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिस्मिल नगर निवासी हरेंद्र कंसाना अपने घर से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उसके घर पर दबिश दी।
Morena, Morena | Oct 11, 2026