पट्टी: औराईन गांव में बाइक से टक्कर मारने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के औराईन गांव में घर के सामने खड़ी बाइक में गांव के ही एक युवक द्वारा टक्कर मारकर गिराने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देने और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।औराईन गांव निवासिनी शीतला देवी ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पट्टी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।