जमुई: एकलव्य कॉलेज परिसर में पूर्व विधायक व दिवंगत नेता स्व० नरदेव प्रसाद भगत की 99वीं जयंती समारोह का आयोजन
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 जमुई में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० नरदेव प्रसाद भगत की 99वीं जयंती गुरुवार को लगभग 11 बजे एकलब्य कॉलेज परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा, जदयू सहित कई दलों के नेता, शिक्षाविद और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।