उज्जैन शहर: नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी मंजिल खुलेगी, नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ेगा जनसैलाब
उज्जैन में नागपंचमी के मौके पर आस्था का सबसे बड़ा संगम देखने को मिलने वाला है। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का अद्भुत संयोग इस बार एक ही दिन पड़ रहा है। यही वजह है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर विराजमान भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। खास बात यह है कि नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में सिर्फ एक बार