उज्जैन: फ्रीगंज स्थित लोटस हॉस्पिटल में उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 🏥🇮🇳
शहर के फ्रीगंज स्थित लोटस हॉस्पिटल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र पटेल, अनिल जूनवाल और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों व अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। झंडा वंदन के पश्चात सभी ने एक स्वर में सामूहिक राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस राष्ट्रीय पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अस्पताल का समस्त मेडिकल स्टाफ और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
#UjjainNews #LotusHospital #IndependenceDay #UjjainHealth #siti24ujjain