Public App Logo
कानपुर देहात पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 201 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 लाख 8 हजार 900 रुपये है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। यह सफलता सीईआईआर पोर्टल, सर्विलांस टीम, साइबर क्राइम थाना, स्पेशल टीम और सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क के संयुक्त प्रयासों से मिली है। पुलिस की इस पहल से सैकड़ों लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। - Derapur News