Public App Logo
Profile Picture

ADITYA SHUKLA

@adityapublic108
21233Followers
6Following
कानपुर देहात के ररौंख गांव में आवारा सांड के हमले में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग  छक्की लाल संखवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में हमलावर आवारा सांड को लेकर भय व्याप्त है।
मोबाइल गुम होने के बाद कपड़ा व्यापारी ने दो युवकों पर शंका जताते हुए कथित तौर पर उन्हें भला-बुरा कहा। दोनों युवकों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जानकारी होने पर कपड़ा व्यापारी दीपू शुक्रवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
काफी देर तक चले प्रयास के बाद पुलिस टीम ने समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
कानपुर देहात के बहेरा गांव से बारिश के दौरान 25/26 की रात भैंस चोरी होने का पुलिस ने किया खुलासा, भैंस बेचने से मिले 1 लाख 5 हजार रूपए बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इको कार सवार एक युवक को अवैध 32 बोर के देसी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त मंगलपुर थाना क्षेत्र की एक महिला से मिलने जा रहा था। सुरक्षा के लिए तमंचा साथ लेकर चलने की बात उसने पुलिस पूछताछ में बताई
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में जालौन का एक युवक कथित तौर पर खुद को बेसिक शिक्षा परिषद, लखनऊ का अधिकारी बताकर स्कूल में जांच करने पहुंच गया। उसने प्रधानाध्यापिका से मान्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे। इसके बाद पुलिस के मुताबिक, धमकी देकर कार्यालय में रखे 25,500 रुपए लेकर बाइक से फरार हो गया। गजनेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर देहात:इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

 दोनों ने अपने-अपने परिजनों से शादी की इच्छा जताई, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिली। इसके बाद प्रेमी युगल ने रसूलाबाद के प्रसिद्ध श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर के शनिदेव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु विवाह के गवाह बने और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
बिल्हा निवासी सूरज कुमार की दो वर्ष पहले इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के रामायन गांव निवासी सरस्वती देवी से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने परिजनों से शादी की बात रखी, लेकिन सहमति नहीं मिली। इसके बाद दोनों धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचे और विवाह कर लिया। दोनों ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
कानपुर देहात में कोर्ट के बाहर शिवम यादव नाम के व्यक्ति को कथित सिविल और बिना नंबर की गाड़ी से पकड़ने पहुंची SOG टीम व मौजूद लोगों के बीच तीखी बहस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ nis:value=ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ nis:enabled=true nis:link/>
कानपुर देहात के ररौंख गांव में खेतों पर सो रहे बुजुर्ग किसान की कथित जंगली जानवर के हमले से मौत  व लहूलुहान चेहरे से आंखें गायब हो जाने के मामले में वन विभाग की टीम एक्टिव नजर आ रही है। शनिवार देर शाम करीब 2 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया मगर कोई भी जंगली जानवर अभी तक हाथ नहीं लगा,जबकि प्राथमिक जांच में घटनास्थल के आसपास पर के निशान पाए जाने की बात सामने आई थी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है
कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रही मनोरमा संखवार का दावा है,,,,,, कि राहुल गांधी  पहले तो 2027 में भी मुख्यमंत्री बनेंगे,,,,,,, और 2029 में तो जरूर जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे,,,,,, अब कुछ तो लॉजिक होगा,या फिर हम ही नहीं समझ पा रहे🤔,,,,तभी तो इतनी बड़ी बात मीडिया के कैमरे के सामने बोली है।

सोर्स -सोशल मीडिया

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolitics nis:value=UPPolitics nis:enabled=true nis:link/>
कानपुर देहात में नाबालिग से रेप के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार- 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनिल के पैर में गोली लगी, जबकि साथी कालिका को मौके से पकड़ लिया गया। घायल अनिल को गजनेर सीएचसी भेजा गया।
कानपुर देहात में बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का आरोपी विष्णु हवासपुर से गिरफ्तार
मंगलपुर पुलिस ने दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हवासपुर चौराहे से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी महिला ने  मंगलपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 28 अगस्त की रात वह अपने घर के बरामदे में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान गांव का विष्णु प्रताप उर्फ छोटे वहां पहुंचा और कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला के जागने पर उसने आरोपी को ललकारा तब आरोपी मौके से फरार हो गया
युवक की संदिग्ध मौत का मामला।

कानपुर देहात के जितरौली चौराहे पर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव मूसानगर-रायपुर मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बड़ी संख्या में लोगों के प्रदर्शन से मौके पर हड़कंप मच गया।
कानपुर देहात। आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी बिल के विरोध में सोमवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में करीब 100 कार्यकर्ता दोपहर करीब डीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और इसके बाद मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने जिलाधिकारी से मिलने का समय पहले से लिया था। लेकिन तय समय पर जब वे डीएम कार्यालय पहुंचे तो जिलाधिकारी कपिल सिंह कार्यालय से जा चुके थे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एडीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए कहा। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया।
यूपी में बेनकाब विधायक जी, दैनिक भास्कर खुलासा पार्ट 2-
कानपुर देहात के रूरा पुलिस, SOG व सर्विलांस टीम ने रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार।
➡️ गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 97 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 6 मोबाइल फोन, 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस व 1 मिस कारतूस बरामद।
➡️ चोरी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार कूटरचित नंबर प्लेट के साथ सीज।
➡️ गिरोह पर रूरा समेत अकबरपुर, मूसानगर, भोगनीपुर, मंगलपुर व बरौर क्षेत्र में चोरी करने का आरोप।
➡️ पुलिस के मुताबिक, गिरोह पहले रेकी करता था और रात में सूने मकानों को निशाना बनाता था।
➡️ चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों को गलाकर बेचने वाले कथित खरीदार अभयराज उर्फ अमन सोनी को भी गिरफ्तार किया गया।
कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई से चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का दावा।
Video 16
दैनिक भास्कर ने रिश्वत लेने के आरोपों से घिरे 2 विधायकों को ऑन कैमरा बेनकाब किया,,,,,,,,सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए विधायक के अनुशंसा-पत्र पर कथित तौर पर 35% से 40% कमीशन मांगे जाने का मामला सामने आया है,,, देखिए इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट.......
कानपुर देहात। बेहमई गांव में जूनियर हाईस्कूल के सामने स्थित तालाब में विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण युवा नेता बाबूजी सिंह चंदेल ने बताया कि सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने तालाब में मगरमच्छ को घूमते हुए देखा। मगरमच्छ दिखाई देने पर विद्यार्थियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों और विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर तालाब से हटाने की मांग की है।
कानपुर देहात:डीआईजी कानपुर रेंज यमुना प्रसाद ने बनीपारा स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्कता व सुचारु भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए।
कानपुर देहात के मिरगांव में कब्रिस्तान की जमीन पर मकान निर्माण को लेकर चल रहा विवाद और गहरा गया। निर्माण का विरोध कर रहीं दो महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों महिलाएं टंकी से नीचे नहीं उतरी हैं। अधिकारी लगातार उन्हें समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी जमीन के विवाद को लेकर पहले भी एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। उस समय प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा था। अब दो महिलाओं के एक साथ टंकी पर चढ़ने से प्रशासन के सामने स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
कानपुर देहात के इकरामपुर खन तलैया गांव में बारिश के कारण एक मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय मकान में सो रहे एक ही परिवार के करीब सात लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से तीन लोगों की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने हादसे की वजह जानने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कानपुर देहात SP कार्यालय के माती मुख्यालय परिसर में सिपाही अंकित देशवाल कथित एसपी कार्यालय के छत से गिर गया , हालांकि चर्चा है कि उसने छलांग लगा दी।हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि अंकित अधिकारियों से मिलने SP कार्यालय पहुंचा था। छत से छलांग लगाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सिपाही द्वारा पूर्व में सोशल मीडिया पर अधिकारियों के खिलाफ पोस्ट किए जाने की भी बात सामने आ रही है।
पुलिस लाइन में तैनाती के बाद सिपाही अधिकारियों से मिलने पहुंचा था। घटना की जांच जारी है।
कानपुर देहात के थाना रनियां क्षेत्र में 25 अगस्त को हुई गोकशी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा। सचेंडी-रनियां रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में सलमान व फजल घायल हो गए, जबकि स्कूटी चला रहे इरफान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस व गोकशी में प्रयुक्त हथियार बरामद हुए। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।
कानपुर देहात में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,,,
कानपुर देहात। मुसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुधवार रात कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों की मां बदहवास हालत में दूध की बोतल हाथ में लेकर बार-बार उन्हें पुकारती रही। हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जरसेन गांव निवासी मुकेश अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ घर में सो रहा था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे पूरा परिवार गहरी नींद में था। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मुकेश और संगीता के दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। हादसे में मुकेश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।