धौलपुर। जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के शंकरातोर गांव में देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान की करीब 60 फीट लंबी पक्की दीवार ढह गई। हादसे में दीवार के पास पशुओं के लिए रखा चारा और अन्य सामान मलबे में दब गया। इससे पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार शंकरातोर निवासी कैलाश पुत्र बाबूलाल गिरी की पशुओं को बांधने की जगह पर करीब 60 फीट लंबी पक्की दीवार बनी हुई थी। दीवार के ऊपर टीनशेड लगा हुआ था। देर शाम अचानक तेज आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई।
दीवार गिरने से उसके पास रखा पशुओं का चारा और अन्य सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के कारण पीड़ित को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित कैलाश गिरी ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
#DholpurNews #highlightseveryone #highlight #follower #followerseveryone