*शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत धौलपुर पुलिस की महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता पहल*
*पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट ने गुलाब बाग चौराहे पर टेम्पो एवं अन्य यातायात साधनों पर चिपकाए जागरूकता पम्पलेट*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित आवागमन के प्रति सजग करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा शक्ति सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निरंतर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज शहर के गुलाब बाग चौराहे पर कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की टीम द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टेम्पो एवं अन्य यातायात साधनों पर महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता पम्पलेट चिपकाए गए, ताकि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंच सकें। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास प्रकोष्ठ हवा सिंह के सुपरविजन में आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता गतिविधि में वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा, थानाधिकारी थाना कोतवाली रामकिशन यादव सहित कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की टीम, बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी एवं यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश
शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक परिवहन के साधनों के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रसार करने के उद्देश्य से कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा टेम्पो एवं अन्य यातायात साधनों पर जागरूकता पम्पलेट चिपकाए गए। इस पहल के माध्यम से वाहन चालकों, यात्रियों तथा आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करना, छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न जैसी घटनाओं के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के प्रति सजग बनाना है। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों एवं यातायात के साधनों में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया।
कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट महिला सुरक्षा के लिए सक्रिय
अतिरि