हरदा में ई-टोकन से खाद बुकिंग में परेशानी, मोबाइल लेकर कृषि विभाग पहुंचे किसान
हरदा। जिले में ई-टोकन के माध्यम से खाद की बुकिंग नहीं हो पाने से किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर हरदा जिला मुख्यालय पर कृषि विभाग के कार्यालय के सामने किसानों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।