मंदसौर: बारिश थमने से मंदसौर कालाभाटा बांध का जलस्तर घटा, अब केवल 3 इंच खुला एक गेट
मंदसौर में तीन दिनों से बारिश नहीं होने से कालाभाटा बांध का जलस्तर लगातार घट रहा है। दो गेट बंद कर दिए गए हैं, जबकि एक गेट 3 इंच खुला है,बांध प्रभारी विमल भाई के अनुसार शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए 20 फीट जलस्तर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, शिवना नदी का जलस्तर भी घट रहा है,