भारत सरकार ने पहली बार देश की प्रमुख रिफाइनरी और तेल-गैस कंपनियों के लिए एलपीजी उत्पादन की अधिकतम सीमा तय की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे बड़ा टारगेट दिया गया है। इसका उद्देश्य घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी की उपलब्धता बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है। पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में आपूर्ति प्रभावित होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 13 अगस्त को जारी आदेश में 21 रिफाइनरी और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। इन सभी कंपनियों की कुल उत्पादन क्षमता 63,810 टन प्रतिदिन रखी गई है। यह वित्त वर्ष 2026 (FY26) में भारत के घरेलू एलपीजी उत्पादन के दोगुने से भी ज्यादा है और देश की रोजाना खपत का करीब 70% है।
#India #LPG
Korba, Korba | Aug 16, 2026