बिरसिंहपुर में जलभराव, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
बिरसिंहपुर नगर के कई वार्डों में घरों में पानी भर गया। तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर राजस्व अमले को राहत राशि के लिए सर्वे के निर्देश दिए। नगर पंचायत को अति प्रभावित घरों में राशन और पीने के पानी की व्यवस्था करने को कहा गया।