Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

प्रेस नोट जिला दतिया *पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त SDOP एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला की उपस्थिति में आज पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में जिले के समस्त SDOP एवं थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अनुभागों एवं थानों में लंबित प्रकरणों तथा शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान 100 दिवस से अधिक लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतों, CIAR रिक्वेस्ट की लंबित स्थिति, POCSO एक्ट से संबंधित प्रकरणों तथा BNS के अंतर्गत 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक अवधि वाले प्रकरणों की थाना एवं अनुभागवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही PM राहत योजना एवं EDAR से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक सामान्य निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, समस्त SDOP, थाना प्रभारी एवं स्टेनो सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Indergarh, Datia | Aug 14, 2026