तकलेच स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम
- छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
Bushahr Today TV
तकलेच/रामपुर बुशहर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में एक ऐतिहासिक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में ग्राम पंचायत तकलेच के प्रधान सुनील कायथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने ध्वजारोहण करके एक भव्य परेड में भाग लेने वाली अनेक टुकड़ियों NCC unit, NSS unit, Eco club unit, sports unit के साथ तिरंगे के सम्मान में सलामी ली गई। साथ ही राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच व संगम विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों को अपना शुभ आशीष देकर कार्यक्रम को विधिवत शुरू करने की अनुमति दी। कार्यक्रम के आरंभ में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि व उनके साथ आए हुए सभी मेहमानो, अभिभावकों व बच्चों का स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही आजादी के 80वें दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन सभी महान क्रांतिकारी और आंदोलनकारीयों को याद किया जिन्होंने इस मुकाम तक देश को पहुंचाने में अपना बहुमूल्य जीवन न्यौछावर कर दिया। और अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में निरंतर प्रगति के मार्ग में बढ़ते हुए देश के मूल्यों को धारण करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका, देश भक्ति एकल गान समूह गान व भाषण के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां जो स्थानीय पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच,माध्यमिक पाठशाला दरशाल,थेडा, सेरी मझाली, केंद्र प्राथमिक पाठशाला तकलेच, सत्य साईं पब्लिक स्कूल तकलेच के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई।इसके साथ ही सरकारी आदेशों की अनुपालना करते हुए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुखु के भाषण को भी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। मुख्य अतिथि प्रधान ग्राम पंचायत तकलेच ने अपने संबोधन में आजादी के इस पावन पर्व पर सभी बच्चों अभिभावकों व मेहमानों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने, गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए अपने पर्यावरण व विद्यालयों को स्वच्छ बनाने के लिए अपने स्वच्छता के मिशन की मुहिम को दोहराते हुए कार्य करने के लिए अपील की और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता के लिए अभिप्रेरित किया। इसके साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन के महत्व व खेल के महत्व पर बल देते हुए अपने जीवन में महापुरुषों से प्रेरणा लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस शुभ अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच व संगम विद्यालयों के सभी अध्यापकों के साथ केंद्र प्राथमिक पाठशाला तकलेच व सत्य साईं पब्लिक स्कूल तकलेच के सभी अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। मंच का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र अशोक मेहता ने बखूबी किया।
Ani, Kullu | Aug 15, 2026