लखीसराय: लखीसराय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, जिला प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराये
लखीसराय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.यहां मुख्य समारोह लखीसराय गांधी मैदान में हुआ. जहां शनिवार पूर्वाह्न 8:55 बजे सुवे के ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराये.यहां माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया. उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मानित हुए.