विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा ने टूल किट का किया
बस्ती। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बस्ती द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से कारीगरों को उनके पारंपरिक कार्य के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
Basti, Basti | Aug 13, 2026