सड़क सीमा में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई।
बाबूजी मिष्ठान्न के बाहर से हटाया टेंट , पूर्णिमा चाट की गैस टंकी हुई जब्त।
महापौर ने की शहरवासियों एवं व्यापारिक संगठनों से अपील, अतिक्रमण कार्यवाही में निगम को करे सहयोग।
@followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan District Collector & Magistrate - Udaipur
#NagarNigamUdaipur #atikraman #action #udaipur #viralpost #nonflower
उदयपुर। शहर में बढ़ते पर्यटक आवागमन और बढ़ते यातायात दबाव के बीच सड़क सीमा में अतिक्रमण कर व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने रविवार को सूरजपोल क्षेत्र में आकस्मिक कार्रवाई करते हुए सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाया।
नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि कई समय से शहर में कुछ स्थानों पर स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण के कारण यातायात अवरोध होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी इसी के तहत निगम टीम ने सूरजपोल क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की अंजाम दिया गया। सूरजपोल स्थित बाबूजी मिष्ठान्न भंडार के बाहर सड़क सीमा में लगाए गए टेंट को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया साथ ही बाहर रखे स्टील काउंटर को भी जब्त किया गया, इसके कारण सड़क पर आने-जाने वाले आमजन एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से अतिक्रमण हटाकर सड़क सीमा को आवागमन के लिए सुचारू करवाया गया।
इसी दौरान पूर्णिमा चाट के बाहर भी सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकान के बाहर रखे काउंटर, गैस की टंकी को नगर निगम टीम ने जब्त किया।
महापौर ने की अपील, शहर में पर्यटकों की चहल पहल, व्यापारी देवे सहयोग।
निगम महापौर पारस सिंघवी ने शहरवासियों एवं व्यापारिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में उदयपुर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों एवं शहर के मध्य क्षेत्र में प्रतिदिन यातायात का भारी दबाव रहता है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में सड़क सीमा पर टेंट, ठेले, सामान अथवा अन्य किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के साथ ही आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए संबंधित व्यापारियों एवं दुकानदारों को पूर्व में कई बार समझाइश दी गई, लेकिन इसके बावजूद सड़क सीमा में अतिक्रमण कर व्यापारिक गतिविधियां जारी रखी जा रही थीं। इस पर नगर निगम ने आकस्मिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। महापौर ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का स्थाई एवं अस्थाई स्थाई अतिक्रमण नहीं करें यह अतिक्रमण शहर के विकास के लिए बाधक है। महापौर पारस सिंघवी ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा, सुचारू यातायात एवं शहर की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा आने वाले समय में भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। सड़क सीमा में अतिक्रमण कर व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने वाले अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Girwa, Udaipur | Oct 4, 2026