भीम आर्मी रेवाड़ी का कड़ा रुख: चौपालों और सरकारी दस्तावेजों से प्रतिबंधित शब्द हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, ज़िला रेवाड़ी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ज़िला उपायुक्त महोदय के नाम एक गंभीर और महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला उपायुक्त की ओर से अतिरिक्त अधीक्षक अशोक कुमार लांबा को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि रेवाड़ी जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, सरकारी भवनों और शिलालेखों पर अंकित असंवैधानिक एवं अपमानजनक शब्द "हरिजन" को तुरंत हटाया जाए और उसके स्थान पर "अंबेडकर भवन" अंकित किया जाए।
ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत के संविधान तथा विभिन्न केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ज़िले में नियमों की अवहेलना हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए उन ऐतिहासिक पत्रों का हवाला दिया, जिनमें इस प्रतिबंधित शब्द के प्रयोग पर रोक लगाई गई है, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि इन स्पष्ट प्रशासनिक आदेशों के बाद भी ज़िले की कई ग्राम पंचायतों में चौपालों पर आज भी यह प्रतिबंधित शब्द लिखा हुआ है जिससे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज की भावनाओं को भारी ठेस पहुंचती है। भीम आर्मी ने प्रशासन से मांग की है कि ज़िले की सभी ग्राम पंचायतों को जल्द से जल्द कड़े निर्देश दिए जाएं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, राजपाल वाल्मीकि विधानसभा अध्यक्ष बावल, सहप्रभारी पवन कुमार, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, जिला सचिव रविंद्र कुमार, जिला सचिव संजीत कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Rewari, Rewari | Aug 24, 2026