जमुई: प्लस टू जनता हाई स्कूल सतायन के पास मामूली बात को लेकर दो छात्रों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 प्लस टू जनता हाई स्कूल सतायन के पास गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे मामूली बात को लेकर छात्रों का एक ग्रुप ने दो छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल दोनों छात्रों के साथ मारपीट में शामिल एक अन्य छात्र को टाउन थाना लाया गया, जहां से समझाबुझा कर छोड़ दिया गया है।