नई सोच और आधुनिक तकनीक से टीबी की पहचान में आया बदलाव
==
प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प से सक्रिय खोज और समय पर उपचार तक
===
प्रधानमंत्री जी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए टीबी के खिलाफ लड़ाई में अब केवल मरीज के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने का इंतजार नहीं, बल्कि संभावित मरीज तक पहुंचकर बीमारी की सक्रिय पहचान पर जोर दिया जा रहा है। नई सोच के साथ आधुनिक तकनीक को अभियान से जोड़ते हुए टीबी की जांच और पहचान की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।
विशेष अभियानों और 100-दिवसीय सघन अभियान के माध्यम से संवेदनशील एवं जोखिम वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हैंडहेल्ड एक्स-रे, आधुनिक जांच और जोखिम-आधारित स्क्रीनिंग से ऐसे मामलों की भी पहचान संभव हुई है, जो सामान्य लक्षणों के अभाव में सामने नहीं आ पाते थे।
बदलाव केवल “टीबी की जांच” तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सक्रिय खोज,आधुनिक जांच समय पर पहचान उपचार, निरंतर निगरानी की पूरी व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
देशभर के अभियान में इसका असर भी जिले में सामने आया है। दिसंबर 2024 से शुरू टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्रों एवं लोगों यथा मधुमेह रोगी, 60$ आयुवर्ग, स्मोकर, बी.एम.आई, 5 वर्ष के टी.बी. मरीज, 2 वर्ष के टी.बी. संपर्क के मरीज, ईंट भट्टे के श्रमिक, बीड़ी मजदूर, फैक्ट्री मजदूर, बच्चों के छात्रावास, रैनबसेरा, वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों सहित अन्य संवेदनशील समुहों की सक्रिय रूप से जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक साधनों से सुसज्जित क्षय इकाई टीम द्वारा हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों की मौके पर ही एक्स-रे किया जा रहा है। जिन लोगों में टीबी की आशंका सामने आती है। उनका खखार नमूना लेकर आधुनिक मशीन से जांच की जाती है। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर बिना देरी किए टीबी उपचार से जोड़ा जाता है और उपचार दौरान नियमित निगरानी रखी जाती है। टी.बी. मरीजों के पोषण स्तर को भी अच्छा बनाए रखने के लिए जनभागीदारी से निक्षय मित्र बनाए जा रहे है। जिनके माध्यम से जरूरतमंद टीबी मरीजों को फुड बॉस्केट का वितरण भी किया जा रहा है।
इस तरह टीबी के खिलाफ लड़ाई का स्वरूप बदला है-लक्षण का इंतजार नहीं, सक्रिय खोज; केवल पारंपरिक जांच नहीं, आधुनिक तकनीक; केवल मरीज की पहचान नहीं, बल्कि समय पर उपचार और निरंतर देखभाल।
120 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026