Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

भिण्ड - मध्य प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा युवक उत्तर प्रदेश के गोपालपुरा जिला जालौन के पहुज नदी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए 17 युवकों के समूह में शामिल तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास का है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड के थाना मिहौना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा और अन्तियनपुरा निवासी करीब 17 युवक, जो आपस में रिश्तेदार हैं, 19 जून को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे। गुरुवार को सभी युवक घूमने और स्नान करने के उद्देश्य से गोपालपुरा गांव के निकट बहने वाली पहुज नदी पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान जगमोहन बघेल (19) पुत्र चरण सिंह निवासी लिधौरा, सुधीर बघेल (15) पुत्र जगदीश निवासी लिधौरा तथा अवनीश यादव (20) पुत्र गंगा सिंह यादव निवासी अन्तियनपुरा नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। पानी की गहराई का अनुमान न लग पाने के कारण तीनों युवक डूबने लगे।साथ मौजूद युवकों और आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों नदी में लापता हो चुके थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) को भी सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार टीम के पहुंचते ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। #viralreelsfacebook #vairalvideo #cmmohanyadav #MadhyaPradesh #dmbhind #PMNarendraModi #highlights #ind24 #BhindNews

Bhind Nagar, Bhind | Jun 18, 2026

MORE NEWS

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित

प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। 

एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप

#bhindnews 
#news 
#viralvideos 
#livenews 
#viral

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप #bhindnews #news #viralvideos #livenews #viral

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026

भिण्ड - मध्य प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा युवक उत्तर प्रदेश के गोपालपुरा जिला जालौन के पहुज नदी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए 17 युवकों के समूह में शामिल तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास का है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड के थाना मिहौना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा और अन्तियनपुरा निवासी करीब 17 युवक, जो आपस में रिश्तेदार हैं, 19 जून को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे। गुरुवार को सभी युवक घूमने और स्नान करने के उद्देश्य से गोपालपुरा गांव के निकट बहने वाली पहुज नदी पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान जगमोहन बघेल (19) पुत्र चरण सिंह निवासी लिधौरा, सुधीर बघेल (15) पुत्र जगदीश निवासी लिधौरा तथा अवनीश यादव (20) पुत्र गंगा सिंह यादव निवासी अन्तियनपुरा नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। पानी की गहराई का अनुमान न लग पाने के कारण तीनों युवक डूबने लगे।साथ मौजूद युवकों और आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों नदी में लापता हो चुके थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) को भी सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार टीम के पहुंचते ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। #viralreelsfacebook #vairalvideo #cmmohanyadav #MadhyaPradesh #dmbhind #PMNarendraModi #highlights #ind24 #BhindNews - Bhind Nagar News