मोरनी से पंचकूला सुबह 7:30 बजे चलने वाली बस खचाखच भरी, वीडियो वायरल
स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी, यात्रियों ने हरियाणा रोडवेज से अतिरिक्त बस चलाने की मांग की
मोरनी। मोरनी से पंचकूला जाने वाली सुबह 7:30 बजे की हरियाणा रोडवेज बस में भारी भीड़ का वीडियो सामने आया है। बस खचाखच भरी होने के कारण यात्रियों को सफर के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य यात्री पंचकूला की ओर जाते हैं। बस में क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ती है।
बस में भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यात्रियों ने हरियाणा रोडवेज विभाग से इस रूट पर सुबह के समय अतिरिक्त बस चलाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल सके।
यात्रियों का कहना है कि सुबह के व्यस्त समय में बसों की संख्या बढ़ाए जाने से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिल सकती है।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण #मोरनी #पंचकूला #हरियाणारोडवेज #बससेवा #स्कूलीबच्चे #जनसमस्या