सरकारी जमीन को लेकर दो गुट भिड़े, महिला समेत 3 घायल...
ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र के भयपुरा गांव में काली माता मंदिर के पास सरकारी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में नंदलाल कुशवाहा, उनकी पत्नी मीरा कुशवाहा और बेटे सुनील कुशवाहा के घायल होने की जानकारी है, जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष ने धर्मेंद्र कुशवाह, रघुनाथ सिंह कुशवाहा, लाल सिंह कुशवाह, सत्यवीर और सोनू समेत कुछ लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।