जबलपुर: जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को धान घोटाले की जांच के निर्देश दिए, कलेक्टर को रिपोर्ट पेश करने का आदेश
जबलपुर हाईकोर्ट में 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले को लेकर राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि धान घोटाले की राज्य स्तरीय जांच करवाएं। हाई कोर्ट के वकील दिनेश उपाध्याय ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि सभी जिलों के कलेक्टर को भी जांच रिपोर्ट पेश करने की निर्देश दिए गए हैं साथ जीव मामले में नागरिक आपूर्ति निगम से शपथ पत्र पर जवाब पेश करने कहा है।