रोहतास के दिनारा के जोगिया गांव में चदेश्वर चौधरी हत्याकांड और इसके बाद हुई आगजनी की जांच सीआईडी ने संभाल ली है। मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और दोनों गांवों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पुलिस ने भ्रामक व विद्वेष फैलाने वाले करीब 600 सोशल मीडिया पोस्ट हटवाए हैं और ऐसे पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सीआईडी जल्द ही जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपेगी। पुलिस मुख्यालय पटना में बुधवार को एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार और एडीजी विधि-व्यवस्था केएस अनुपम ने संयुक्त प्रेसवार्ता की।
#rohtasnews