#साहिबगंज गंगा कटाव से सकरीगली-महाराजपुर रेलखंड प्रभावित, 4 ट्रेनें रद्द, 7 डायवर्ट
साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
29 सितंबर को चलने वाली 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू और 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू तथा 30 सितंबर को चलने वाली 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू और 13428 साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
वहीं 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस, 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर डायवर्ट किया गया है। 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल और 15744 बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर, जबकि 03030 नैतेसर-हावड़ा स्पेशल को किउल-झाझा-आसनसोल-खाना होकर चलाया गया है। इसके अलावा 5