Public App Logo
Profile Picture

JITENDAR SEN

@jitendarsen
2682Followers
6Following
बभनगामा शिव मंदिर के गर्भगृह से चार किलो की पीतल की घंटी चोरी
Video 1
Drm Malda  तीनपहाड़ स्टेशन पर शौचालय बंद; समस्या बताने पर स्टेशन मास्टर रजनीश कुमार के गाली-गलौज के व्यवहार की चर्चा Ashwini Vaishnaw Eastern Railway Headquarter DC Sahibganj  Hemant Soren मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना बनी यात्रियों का सहारा

जितेन्द्र सेन 

तीनपहाड़। साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण बुधवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनों के रद्द होने और परिचालन में बदलाव के कारण तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। ऐसे समय में स्टेशन का शौचालय बंद रहने से यात्रियों को मूलभूत सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ा। खासकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को अधिक कठिनाई हुई। सुबह से ही गोड्डा, महागामा, जसीडीह समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से यात्री तीनपहाड़ स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेनों के परिचालन की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण कई यात्री घंटों स्टेशन पर जानकारी का इंतजार करते रहे। कोई बरहरवा जाने के लिए पहुंचा था तो कोई फरक्का, मालदा, वर्धमान और रामपुरहाट की ओर जाने की तैयारी में था।

मालदा जाने निकला परिवार, स्टेशन पहुंचकर सामने आई दूसरी परेशानी

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड से आकाश कुमार अपने परिवार के साथ मालदा जाने के लिए तीनपहाड़ पहुंचे थे। परिवार में उनकी मां, दो बहनें और दादी भी थीं। परिवार तीनपहाड़ बस स्टैंड से स्टेशन परिसर पहुंचा और फरक्का एक्सप्रेस पकड़ने की तैयारी कर रहा था। स्टेशन पहुंचने के बाद जब ट्रेन परिचालन की जानकारी ली गई तो पता चला कि परिचालन प्रभावित है। इसी दौरान बुजुर्ग दादी  को शौचालय की जरूरत पड़ी। एक नंबर प्लेटफार्म वेटिंग हॉल में शौचालय तलाशने पर  वहां ताला लगा मिला। तीनपहाड़ में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण परिवार के सामने परेशानी और बढ़ गई। अंततः परिवार ऑटो से राजमहल गया और वहां से एलसीटी के माध्यम से मालदा के लिए रवाना हुआ। जाते समय आकाश कुमार ने स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यात्री घंटों स्टेशन पर रुकने को मजबूर हैं, तो यहां शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। परिवार को ट्रेन के बजाय सड़क और जलमार्ग का सहारा लेकर आगे बढ़ना पड़ा।

ट्रेन का इंतजार लंबा, शौचालय बंद होने से परेशानी दोगुनी

रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों को काफी देर तक स्टेशन पर रुकना पड़ा। ऐसे समय में शौचालय बंद रहने से परेशानी और बढ़ गई। महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों ने इसे गंभीर समस्या बताया।
यात्रियों का कहना था कि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में स्टेशन पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं चालू रहनी चाहिए। यात्रियों ने बंद शौचालय को तत्काल चालू कराने की मांग की।

समस्या बताने पर स्टेशन मास्टर के व्यवहार पर सवाल

शौचालय बंद रहने की जानकारी जब तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर रजनीश कुमार को दी गई, तो बातचीत के दौरान उनके द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात सामने आई। समस्या बताने के दौरान उनके व्यवहार को लेकर नाराजगी भी जताई गई। यात्रियों की सुविधा से जुड़ी समस्या पर समाधान की जानकारी देने के बजाय बातचीत का इस तरह का रुख चर्चा का विषय बना। लोगों का कहना है कि जब ट्रेन परिचालन बाधित होने के कारण यात्री पहले से परेशान हैं, तब जिम्मेदार अधिकारी से समस्या सुनने और समाधान बताने की उम्मीद रहती है।
सवाल यह है कि जब यात्री अपनी मूलभूत समस्या लेकर स्टेशन प्रबंधन तक पहुंचे और जवाब में गाली-गलौज सुनने को मिले, तो अपनी शिकायत लेकर वह आखिर जाए कहां? रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए होता है और ऐसे में समस्या सुनना तथा सम्मानजनक तरीके से जवाब देना भी व्यवस्था की जिम्मेदारी का हिस्सा है। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने और परिचालन में बदलाव की जानकारी उन्हें पहले से स्पष्ट रूप से नहीं मिल सकी। इसी वजह से वे दूर-दराज से तीनपहाड़ स्टेशन पहुंच गए। यात्रियों ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में स्टेशन पर नियमित उद्घोषणा और स्पष्ट सूचना व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से स्टेशन तक नहीं आना पड़े।

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बसों में बढ़ी भीड़

रेल परिचालन प्रभावित होने के बाद सड़क मार्ग पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बसों में भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली। साहिबगंज से तीनपहाड़, बरहरवा, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ की ओर जाने वाले यात्रियों ने बड़ी संख्या में बसों का सहारा लिया। बस संचालकों के अनुसार, रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। ट्रेन नहीं मिलने के कारण कई यात्रियों को सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ा। ट्रेन नहीं मिलने के कारण यात्रियों को टोटो और टेंपो का भी सहारा लेना पड़ा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने अधिक किराया लिए जाने की शिकायत की। यात्रियों का कहना था कि रेल सेवा प्रभावित होने की मजबूरी में उन्हें वैकल्पिक वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ा और इसके लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि तीनपहाड़ स्टेशन का बंद शौचालय को 24 घंटा चालू रखा जाए , ट्रेनों के परिचालन की स्थिति की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा परिचालन प्रभावित रहने तक यात्रियों के लिए पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। रेल लाइन पर आई समस्या का समाधान रेलवे अपने स्तर पर कर रहा है, लेकिन यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं और उनके साथ व्यवहार को लेकर भी जवाबदेही तय होना जरूरी है। ट्रेन कब सामान्य होगी, यह परिस्थितियां तय करेंगी, लेकिन यात्री की समस्या सुनना, उचित जानकारी देना और सम्मानजनक व्यवहार करना स्टेशन प्रबंधन के स्तर पर सुनिश्चित किया जा सकता है।
साहिबगंज गंगा कटाव से डाउन लाइन पर परिचालन बंद, कई ट्रेनें रद्द; कई का मार्ग बदला, Drm Malda  रेलवे ने महाराजपुर में युद्ध स्तर पर बचाव कार्य
Video 4
Hemant Soren  Drm Malda साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड में ट्रेन परिचालन प्रभावित होने के बीच यात्रियों को अब सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। साहिबगंज से तीनपहाड़, बरहरवा, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ जाने वाले यात्रियों की बस में काफी भीड़ देखी गई।

बस संचालक के अनुसार, ट्रेन परिचालन प्रभावित होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्रीग्रामगाड़ी nis:value=मुख्यमंत्रीग्रामगाड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्रीबस nis:value=मुख्यमंत्रीबस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तीनपहाड़ nis:value=तीनपहाड़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बरहरवा nis:value=बरहरवा nis:enabled=true nis:link/> हिरणपुर लिट्टीपाड़ा पाकुड़ रेलसेवा यात्री साहिबगंजन्यूज झारखंड संथालहूलएक्सप्रेस
साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के महाराजपुर रेलवे स्टेशन के निकट झुंझरी पुल के पास गंगा नदी के कटाव को देखते हुए रेलवे ने तेजी से बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बुधवार की सुबह से रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर कटाव निरोधक कार्य में जुटी है। मालदा रेल मंडल के एडीआरएम मौर्या, डीईएन विद्युत मंडल, एईएन वेद व्यास शरण समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

प्रभावित स्थल पर मालगाड़ी के वैगनों से बोल्डर गिराए जा रहे हैं। सैकड़ों मजदूर बोल्डर क्रेटिंग में जुटे हैं। नाव और हाइवा के माध्यम से भी बोल्डर एवं अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।

रेलवे ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डाउन लाइन पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया है, जबकि अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन जारी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की टीम भी मौके पर तैनात है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बोल्डर क्रेटिंग और स्लीपर के माध्यम से मजबूत सुरक्षा संरचना तैयार की ज�
<nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/> तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा मोड़ स्थित बाबा मनोकामना नाथ शिव मंदिर के गर्भगृह से करीब 4 किलो वजन की पीतल की घंटी चोरी हो गई। गर्भगृह का ताला टूटा मिला। सूचना पर तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सुनिए मंदिर के पुरोहित और ग्रामीणों ने क्या बताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=तीनपहाड़ nis:value=तीनपहाड़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बभनगामा nis:value=बभनगामा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मंदिरचोरी nis:value=मंदिरचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाबामनोकामनाथ nis:value=बाबामनोकामनाथ nis:enabled=true nis:link/> शिवमंदिर साहिबगंज झारखंड चोरी BreakingNews JharkhandNews SahibganjNews SanthalHulExpress
<nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/> गंगा कटाव से सकरीगली-महाराजपुर रेलखंड प्रभावित, 4 ट्रेनें रद्द, 7 डायवर्ट

साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
29 सितंबर को चलने वाली 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू और 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू तथा 30 सितंबर को चलने वाली 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू और 13428 साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
वहीं 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस, 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर डायवर्ट किया गया है। 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल और 15744 बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर, जबकि 03030 नैतेसर-हावड़ा स्पेशल को किउल-झाझा-आसनसोल-खाना होकर चलाया गया है। इसके अलावा 5
Video 9
गंगा कटाव से सकरीगली-महाराजपुर रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से लापता हुए चार वर्षीय बच्चे की तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा स्थित एक मकान से बरामदगी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार की शाम बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण तीनपहाड़ थाना पहुंचे और सामूहिक आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जांच एवं विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मकान खाली कराने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग पुलिस से की। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह और मुखिया प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह ने भी मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।
पूरी खबर और ग्रामीणों ने थाना में क्या मांग रखी, जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=तीनपहाड़ nis:value=तीनपहाड़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाबूपाड़ा nis:value=बाबूपाड़ा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रांची nis:value=रांची nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लापताबच्चा nis:value=लापताबच्चा nis:enabled=true nis:link/> चारवर्षीयबच्चा बच्चाबरामदगी ग्रामीणोंकाआक्रोश पुलिस थाना साहिबगंजन्यूज झारखंडन्यूज JharkhandNews SahibganjNews Tinpahar BreakingNews LatestNews SanthalHulExpress
कसौटी पर खड़ा हूं
रांची से लापता चार वर्षीय विवान तीनपहाड़ से सकुशल बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर धनबाद से रोहित मुखर्जी हिरासत में, निशानदेही पर बाबूपाड़ा से बरामद हुआ मासूम

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची/तीनपहाड़। रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह अपहृत किए गए चार वर्षीय विवान कुमार को रांची पुलिस ने साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने रोहित मुखर्जी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। रांची पुलिस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्चे के अपहरण के संबंध में चुटिया थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर बच्चे की बरामदगी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस को रोहित मुखर्जी के बारे में जानकारी मिली। 27 सितंबर को धनबाद रेलवे स्टेशन से धनबाद पुलिस और आरपीएफ के सहयोग से रोहित मुखर्जी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, रोहित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रोहित की निशानदेही पर रांची पुलिस ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा स्थित एक मकान में छापेमारी की। यहां से चार वर्षीय विवान को सकुशल बरामद कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया तथा एक किशोर को निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार, अनुसंधान में यह भी जानकारी सामने आई है कि रोहित मुखर्जी चोरी के मामलों में जेल भेजे गए बच्चों को जमानत दिलाने में सहयोग करता था। इसके बाद कथित तौर पर लावारिस बच्चों को अपने गिरोह में शामिल कर अलग-अलग शहरों के भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करवाने का काम कराया जाता था। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए मोबाइल फोन को बांग्लादेश में खपाने की बात भी अनुसंधान में सामने आई है।
मासूम की बरामदगी में रांची पुलिस के साथ धनबाद पुलिस, आरपीएफ धनबाद और साहिबगंज पुलिस का सहयोग रहा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की घटना और कथित मोबाइल चोरी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने इस पूरे मामले में क्या बताया, देखिए पूरी खबर।
Video 14
Ranchi Police  रांची से अपहृत चार वर्षीय मासूम तीनपहाड़ से बरामद धनबाद में एक गिरफ्तार; निशानदेही पर पांच हिरासत में Sahibganj Pol Jharkhand Police 
आरोपी की निशानदेही पर तीनपहाड़ के बाबूपाड़ा में छापेमारी; कुल छह लोगों को पूछताछ के लिए रांची ले गई पुलिस 
संथाल हूल एक्सप्रेस तीनपहाड़ संथाल हूल एक्सप्रेस Hemant Soren Aditya Sahu @highlight
बोरियो थाना क्षेत्र के गांडे पहाड़, नौगाछी गांव में 39 वर्षीय गुया पहाड़िया की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कतरु पहाड़िया उर्फ चकरो पहाड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटनास्थल से खून लगी मिट्टी बरामद की गई है।

मामले को लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बोरियो थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई।

देखें पूरी खबर और जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सुशील कुमार ने क्या बताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=borio nis:value=Borio nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sahibganj nis:value=Sahibganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=guapahariya nis:value=GuaPahariya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> SDPO JharkhandNews CrimeNews SahibganjNews SanthalHoolExpress
बरहेट में पुलिस की कार्रवाई,पेंशन फर्जीवाड़ा में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार,डुगडुगी बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, अब कुर्की की तैयारी
पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी शाहरुख खान के बरहेट संथाली स्थित घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तिहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजाकर आरोपी को आत्मसमर्पण करने का अंतिम मौका दिया। निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की अगली कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बरहेट nis:value=बरहेट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पेंशनफर्जीवाड़ा nis:value=पेंशनफर्जीवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसकार्रवाई nis:value=पुलिसकार्रवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शाहरुखखान nis:value=शाहरुखखान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/>
बरहरवा से इस वक्त की बड़ी खबर। बरहरवा-बनिदांगा रेलखंड में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर के महत्वपूर्ण पुर्जे और कॉपर सामग्री चोरी होने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेहदीडांगा स्थित कबाड़ दुकान में छापेमारी के दौरान ट्रांसफॉर्मर के 3 बेस/बॉडी पार्ट्स और 16 ब्लेड/सेल पार्ट्स समेत 18 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी अखलाख हुसैन को रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3(ए) के तहत जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बरहरवा nis:value=बरहरवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आरपीएफ nis:value=आरपीएफ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ट्रांसफॉर्मरचोरी nis:value=ट्रांसफॉर्मरचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेलवेसुरक्षा nis:value=रेलवेसुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ का चार वर्षीय बच्चा 24 सितंबर को रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से गायब हो गया था। बच्चे की मां ने चुटिया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और एक व्यक्ति को धनबाद से गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान बच्चे के तीनपहाड़ के बाबूपाड़ा में होने की जानकारी मिली। रविवार सुबह रांची पुलिस ने तीनपहाड़ पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में करीब चार लोगों को तीनपहाड़ से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूरे मामले की जांच जारी है।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज
<nis:link nis:type=tag nis:id=छत्तीसगढ़ nis:value=छत्तीसगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रांची nis:value=रांची nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तीनपहाड़ nis:value=तीनपहाड़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रांचीपुलिस nis:value=रांचीपुलिस nis:enabled=true nis:link/> चुटियाथाना तीनपहाड़पुलिस बाबूपाड़ा धनबाद बच्चाबरामद MissingChild JharkhandNews CrimeNews SantalHulExpress
रांची से गायब 4 साल का बच्चा तीनपहाड़ से बरामद, 5 लोग हिरासत में
खबर कमेंट बॉक्स
जीवित्पुत्रिका व्रत 3 अक्टूबर को, 2 को होगा नहाय-खाय और 4 अक्टूबर को पारण
साहिबगंज अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने राजमहल, बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे SIR-2026 कार्यों की समीक्षा की। मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति, दस्तावेज सत्यापन और लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज
<nis:link nis:type=tag nis:id=sir2026 nis:value=SIR2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मतदातासूची nis:value=मतदातासूची nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निर्वाचन nis:value=निर्वाचन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बोरियो nis:value=बोरियो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजमहल nis:value=राजमहल nis:enabled=true nis:link/> बरहेट साहिबगंज Jharkhand ElectionUpdate SanthalHulExpress
राजमहल अनुमंडल में साहिबगंज पुलिस के “खोजे मोबाइल” अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी और गुम हुए कुल 35 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।

राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में राधानगर थाना परिसर में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरामद मोबाइल में राधानगर थाना के 13, राजमहल थाना के 13, तालझारी थाना के 7 और तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के 2 मोबाइल शामिल हैं।

देखिए पूरी खबर और जानिए पुलिस ने कैसे बरामद किए गुम और चोरी हुए मोबाइल।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajmahal nis:value=Rajmahal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sahibganj nis:value=Sahibganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandpolice nis:value=JharkhandPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajmahalpolice nis:value=RajmahalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vimleshtripathi nis:value=VimleshTripathi nis:enabled=true nis:link/> KhojeMobile MobileRecovery MobileChori MobileBaramad Radhanagar Taljhari TeenPahar ThreePahar SahibganjNews JharkhandNews BreakingNews CrimeNews PoliceAction SanthalHulExpress
तीनपहाड़ क्षेत्र में करमा पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। दरला, बसियाचक, खेरबननी, पड़रिया, बभनगामा, तेतुलिया, बाबूपुर समेत कई गांवों में करमा डाल की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक करमा गीत, संगीत और सामूहिक नृत्य ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देखिए करमा पर्व की खास तस्वीरें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=करमापर्व nis:value=करमापर्व nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=करमामहोत्सव nis:value=करमामहोत्सव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तीनपहाड़ nis:value=तीनपहाड़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साहिबगंज nis:value=साहिबगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड nis:value=झारखंड nis:enabled=true nis:link/> बभनगामा तेतुलिया बाबूपुर लोकसंस्कृति करमागीत पारंपरिकनृत्य ग्रामीणसंस्कृति संथालहूलएक्सप्रेस