जनपद पंचायत फरसगांव की ग्राम पंचायत चांदागांव में 2 अक्टूबर 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा में ग्रामीणों को “विकसित ग्राम पंचायत योजना” एवं “रिफॉर्म उत्सव” के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम पंचायत के समग्र विकास, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीणों की सक्रिय जनभागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को विकास की विभिन्न पहलों से जोड़ते हुए एकीकृत ग्राम विकास और सशक्त गांव की दिशा में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
#SpecialGramSabha #विकसितभारत #जीरामजीएक्ट2025 #एकीकृतग्रामविकास #सशक्तगांव
13 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 2, 2026