सेवा सेतु अभियान के तहत कुल 6748 आवेदन प्राप्त हुए
----
सतना 03 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार 3 अक्टूबर को सतना जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों पर सेवा सेतु आपकी सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिले में शिविर के अंतर्गत कुल 6748 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 5540 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। जबकि 389 प्रकरणों का आवेदन भविष्य में किया जायेगा। इनमें 7 आवेदन पत्र अपात्र पाये गये, निराकरण के लिए कुल 812 प्रकरण लंबित रहे। विकासखण्डवार सेवा सेतु प्राप्त आवेदन में सोहावल विकासखण्ड के नगर पंचायत कोठी में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 2212 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 1412 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। रामपुर बघेलान विकासखण्ड में 851 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 718 का मौके पर निराकरण, नागौद में 1656 प्राप्त आवेदनों में से 1560 का मौके पर निराकरण, मझगवां में 732 प्राप्त आवेदनों में से 642 आवेदनों का मौके पर निराकरण तथा उचेहरा विकासखण्ड के सेवा सेतु शिविर में 1296 आवेदनों में से 1207 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#सतना
69 views | Satna, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026