फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए जिले में सोमवार की रात 10 बजे नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत हुई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हसिया में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया। लोगों में अभियान के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएम ने स्वयं पहला रक्त नमूना देकर सर्वे की शुरुआत की।