दिल्ली कांग्रेस प्रभारी एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने SIR प्रक्रिया के तहत मिले नोटिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की 2003 की मतदाता सूची में उनके पिता की उम्र 63 वर्ष, माता की उम्र 50 वर्ष और उनकी उम्र 27 वर्ष दर्ज है। काजी निजामुद्दीन का कहना है कि दस्तावेज चुनाव आयोग के ही हैं, ऐसे में SIR के तहत नोटिस किस आधार पर जारी किए जा रहे हैं, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।
#SIR #SIRVerification #ElectionCommission #VoterList #VoterRights #Congress #QaziNizamuddin #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #ElectionNews #Democracy #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews