हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में जर्जर सड़कों को लेकर समाजसेवी उवैस राजा के नेतृत्व में लाइन नंबर 17, आजाद नगर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई और जल्द निर्माण व मरम्मत की मांग उठाई। उवैस राजा ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के दौरान जुलूस-ए-मोहम्मदी भी निकाला जाएगा, ऐसे में टूटी सड़कों के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पर्व से पहले सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की।
#Haldwani #HaldwaniNews #Banbhulpura #AzadNagar #UttarakhandNews #RoadCondition #RoadRepair #CivicIssues #PublicIssues #Protest #LocalNews #HaldwaniExpressNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #UttarakhandUpdates