अकाली दल (वारिस पंजाब) नेता साहब सिंह, हल्का खरड़.....
हल्का खरड़ से टिकट के प्रबल दावेदार सरदार साहब सिंह ने विशेष बातचीत में कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देता है, तो वे पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे और 100% जीत दर्ज कर सीट पार्टी की झोली में डालने का प्रयास करेंगे।
साहब सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतकर क्षेत्र के विकास को नई गति देना है।
राजनीतिक तौर पर भी उनका नाम चर्चा में है। वे पूर्व विधायक उजागर सिंह बडाली के परिवार से जुड़े हैं। खरड़ विधानसभा की राजनीति में आज भी विकास कार्यों की बात होती है तो उजागर सिंह बडाली का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। क्षेत्र में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उनकी पहचान और कार्यों की चर्चा होती है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी टिकट किसे देती है और खरड़ विधानसभा का चुनावी मुकाबला किस दिशा में आगे बढ़ता है।
आपकी राय क्या है? क्या साहब सिंह को पार्टी टिकट देनी चाहिए? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
#Kharar #Mohali #AkaliDal #WarisPunjab #PunjabPolitics #Election2027 #PoliticalUpdate