ग्वालियर में पूर्व प्रेमिका का खूनी हमला: कमरे पर मिलने पहुंची युवती ने प्रेमी को कैंची से किया घायल...
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में पुराने प्रेम संबंधों को लेकर विवाद के बाद एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल धर्मेंद्र प्रजापति के मुताबिक, करीब दो साल पहले उसके और प्रीति प्रजापति के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन लंबे समय से दोनों की बातचीत बंद थी। आरोप है कि घटना वाली रात प्रीति ने फोन कर मिलने की इच्छा जताई, लेकिन मना करने के बावजूद वह धर्मेंद्र के किराए के कमरे पर पहुंच गई। कुछ देर रुकने के बाद कथित तौर पर उसने बैग से कैंची निकालकर धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। घायल युवक ने ब्लैकमेल किए जाने का आरोप भी लगाया है। उसकी आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा और उसे बचाया, जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रीति को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।