तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने #बोकारो पहुंचीं ओलंपियन #दीपिका कुमारी, बच्चों को दिया #संदेश
🎯🎯🎯🎯🎯🎯
चार बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी बोकारो में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं। उन्होंने लंदन 2012, रियो 2016, टोक्यो 2020 व पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2012 में दीपिका विश्व की नंबर-1 महिला तीरंदाज बनी थीं। तीरंदाजी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2012 में अर्जुन पुरस्कार व 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया। बोकारो पहुंचने पर खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला।
Chas, Bokaro | Aug 17, 2026