नौहट्टा में गहमागहमी के बीच हुई बीडीसी की बैठक, मॉडल हाईस्कूल से लेकर जेई की नियुक्ति तक उठे कई मुद्दे
नौहट्टा, रोहतास। स्थानीय प्रखंड प्रमुख कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक प्रमुख रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन बीडीओ मनोरमा कुमारी ने किया। विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान कुछ विषयों को लेकर सदस्यों और अधिकारियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली।
जर्जर हाईस्कूल का मुद्दा प्रमुखता से उठा
प्रमुख रानी देवी ने नौहट्टा में मॉडल हाईस्कूल निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान हाईस्कूल की स्थिति काफी जर्जर है और विद्यालय के कमरों की स्थिति सुरक्षित नहीं है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए मॉडल हाईस्कूल का निर्माण जरूरी है।
नौहट्टा में स्थायी जेई की मांग
बैठक में प्रखंड में लंबे समय से कनीय अभियंता (जेई) का पद रिक्त रहने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि प्रभारी अभियंता के दूर से आने-जाने के कारण विकास कार्यों में परेशानी होती है। सदस्यों ने नौहट्टा में स्थायी जेई की नियुक्ति का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
पूर्व प्रमुख उदय नारायण महतो ने विद्यालयों में शिक्षकों के समय पर नहीं पहुंचने और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए ई-शिक्षा कोष की जांच कराने की मांग की। बीईओ ब्रजेश कुमार ने कहा कि साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नल-जल और बिजली की समस्या पर चर्चा
बैठक में क्षेत्र की नल-जल योजना और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। चुटिया में नल-जल व्यवस्था को बेहतर कराने की मांग सदस्यों ने रखी।
पंचायत सरकार भवनों में CCTV और हाईमास्ट
सभी पंचायत सरकार भवनों में सीसीटीवी कैमरा एवं हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। वहीं तिलोखर पंचायत के गांधी मैदान में चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव रेनू सिंह ने रखा, जिसे भी पारित कर दिया गया।
बैठक में उपप्रमुख रविंद्र कुमार, आरओ मनोज कुमार, चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार, बीईओ ब्रजेश कुमार, बीपीआरओ ममता कुमारी, पीओ जयदेव कुमार, एमओ प्रियेश कुमार सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई समस्या है तो हमें बताएं।
#नौहट्टा #रोहतास #बीडीसीबैठक #पंचायतसमिति #नौहट्टा_प्रखंड #मॉडलहाईस्कूल #जेईकीनियुक्ति #शिक्षाव्यवस्था #नलजलयोजना #बिजलीसमस्या #तिलोखर #चुटिया #गांधीमैदान #पंचायतसरकारभवन #विकासकार्य #रोहतास_न्यूज #बिहारन्यूज #अपनारोहतास #ApnaRohtas #RohtasNews #NohattaNews #BiharNews