Public App Logo
Profile Picture

अपना रोहतास

@kumarpardeep124
60510Followers
16Following
टीपा स्टेडियम में ग्राम रक्षा दल ने शान से फहराया तिरंगा 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीपा स्टेडियम में ग्राम रक्षा दल की ओर से झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार ने विधिवत तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रानी देवी, बीडीओ मनोरमा कुमारी, नौहट्टा थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार, चुटिया थाना अध्यक्ष रोहित कुमार एवं BPRO नौहट्टा सहित ग्राम रक्षा दल के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 

 टीपा स्टेडियम, नौहट्टा | रोहतास

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघर_तिरंगा nis:value=हरघर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामरक्षादल nis:value=ग्रामरक्षादल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टीपास्टेडियम nis:value=टीपास्टेडियम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आजादीकाअमृतमहोत्सव nis:value=आजादीकाअमृतमहोत्सव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपनारोहतास nis:value=अपनारोहतास nis:enabled=true nis:link/>
45 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पत्र, चेहरे पर दिखी खुशी 

नौहट्टा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात मिली। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के 45 भूमिहीन परिवारों के बीच आवास के लिए भूमि बंदोबस्ती पत्र का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख रानी देवी ने लाभुकों को बंदोबस्ती पत्र सौंपा।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक भूमिहीन परिवार को अपना जमीन और अपना मकान मिले, इसके लिए उनका प्रयास जारी है। वहीं अंचलाधिकारी मंजेश कुमार ने बताया कि 45 भूमिहीन परिवारों को भू-बंदोबस्ती पत्र दिया गया है। आगे भी भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें बंदोबस्ती पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

तीउरा पंचायत की अनिता देवी, सोनम कुमारी, जितनी देवी और सुमित्रा देवी सहित कई लाभुकों को बंदोबस्ती पत्र मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। बताया गया कि तीउरा पंचायत की मुखिया नसरीन जहां एवं मुमताज अंसारी के प्रयास से भी कई लाभुकों को बंदोबस्ती पत्र दिलाने में मदद मिली।

मौके पर उप प्रमुख रविन्द्र राम, बीरू उरांव, श्रीराम सिंह, सुनील राम, उपेन्द्र मेहता, पूर्व मुखिया आनंद प्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

📍 स्थान: नौहट्टा, रोहतास, बिहार

👉 ऐसी ही स्थानीय और जमीनी खबरों के लिए जुड़े रहें अपना रोहतास के साथ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भूमिहीन nis:value=भूमिहीन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बंदोबस्ती_पत्र nis:value=बंदोबस्ती_पत्र nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भूमि_बंदोबस्ती nis:value=भूमि_बंदोबस्ती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरकारी_योजना nis:value=सरकारी_योजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीण_विकास nis:value=ग्रामीण_विकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा_प्रखंड nis:value=नौहट्टा_प्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास_न्यूज nis:value=रोहतास_न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार_न्यूज nis:value=बिहार_न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nohatta nis:value=Nohatta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/>
नौहट्टा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा 

नौहट्टा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, थाना परिसरों, पंचायतों और महादलित टोलों में तिरंगा फहराकर सलामी दी गई।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ मनोरमा कुमारी की देखरेख में प्रमुख रानी देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई। प्रमुख ने कहा कि प्रखंड में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। रेफरल अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया है, जबकि प्रखंड मुख्यालय भवन और नौहट्टा हाई स्कूल भवन के निर्माण की दिशा में भी प्रयास जारी है।

उन्होंने भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर जल्द भूमि बंदोबस्त कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उन्हें आवास निर्माण में परेशानी न हो। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

नौहट्टा थाना में थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार, चुटिया थाना में थानाध्यक्ष रोहित कुमार, बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा रेफरल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं रेहल के मॉडर्न थाना परिसर में दिवाकर कुमार एवं रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।

भदारा पंचायत के बरैया महादलित टोला और दारानगर महादलित टोला में भी झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पंचायत सरकार भवन, ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी में तिरंगा फहराकर सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस ने पूरे नौहट्टा को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

वहीं नौहट्टा ग्राम कचहरी में सरपंच प्रभा देवी ने झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता दिवस कि शुभमनाएं दी।

 ग्राउंड रिपोर्ट — अपना रोहतास

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=republicday nis:value=RepublicDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत nis:value=भारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=संविधान nis:value=संविधान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा_प्रखंड nis:value=नौहट्टा_प्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nohatta nis:value=Nohatta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपनारोहतास nis:value=अपनारोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=republicday2026 nis:value=RepublicDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदे_मातरम् nis:value=वंदे_मातरम् nis:enabled=true nis:link/>
बीआरसी परिसर नौहट्टा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने शान से फहराया तिरंगा <nis:link nis:type=tag nis:id=अपनारोहतास nis:value=अपनारोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा_प्रखंड nis:value=नौहट्टा_प्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस2026 nis:value=स्वतंत्रतादिवस2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=brc nis:value=BRC nis:enabled=true nis:link/>
बौलिया हाई स्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा 

बौलिया हाई स्कूल, बौलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में तिरंगा फहराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमेर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। 

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम् 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बौलिया nis:value=बौलिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बौलिया_हाई_स्कूल nis:value=बौलिया_हाई_स्कूल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुमेर_कुमार_सिंह nis:value=सुमेर_कुमार_सिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हर_घर_तिरंगा nis:value=हर_घर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झांकी nis:value=झांकी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छात्र_छात्राएं nis:value=छात्र_छात्राएं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदे_मातरम् nis:value=वंदे_मातरम् nis:enabled=true nis:link/>
नव निर्मित थाना भवन मॉडल थाना रेहल में नौहट्टा प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर कुमार, चुटिया थाना अध्यक्ष रोहित कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन। <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेहल nis:value=रेहल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=2026 nis:value=2026 nis:enabled=true nis:link/>
नौहट्टा थाना में थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने फहराया तिरंगा, दिया सलामी <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/>
तिरंगा यात्रा के दौरान तोरब नियाजी और नेहा कुमारी का शानदार संबोधन 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोहतास में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान एसएस कैब्रियन विद्यालय के तोरब नियाजी और नेहा कुमारी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत संबोधन दिया।

25 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संबोधन के दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को प्रमुखता से रखा गया।

🎥 वीडियो में सुनिए तोरब नियाजी और नेहा कुमारी का पूरा संबोधन।

आपको इनका संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 🇮🇳❤️

जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा_यात्रा nis:value=तिरंगा_यात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हर_घर_तिरंगा nis:value=हर_घर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदे_मातरम nis:value=वंदे_मातरम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sscabrianschool nis:value=SSCabrianSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirangayatra nis:value=TirangaYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/>
SSS कैम्ब्रियन स्कूल की बच्चों की सुंदर प्रस्तुति <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघर_तिरंगा nis:value=हरघर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त nis:value=15अगस्त nis:enabled=true nis:link/>
SSS कैम्ब्रियन स्कूल सुंदरगंज की तिरंगा यात्रा की एक झलक <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघर_तिरंगा nis:value=हरघर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदे_मातरम् nis:value=वंदे_मातरम् nis:enabled=true nis:link/>
बकनौरा पंचायत की मुखिया श्रीमती संजू देवी एवं प्रतिनिधि रवि पासवान की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। आइए, हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त nis:value=15अगस्त nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघर_तिरंगा nis:value=हरघर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बकनर_पंचायत nis:value=बकनर_पंचायत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=संजू_देवी nis:value=संजू_देवी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रवि_पासवान nis:value=रवि_पासवान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदे_मातरम् nis:value=वंदे_मातरम् nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/>
हार्लिक्स का डिब्बा उठाने के दौरान सर्पदंश, महिला की मौत

नौहट्टा। थाना क्षेत्र के सियालदह गांव में गुरुवार की शाम सर्पदंश की घटना में 26 वर्षीय अनुपा देवी की मौत हो गई। मृतका राकेश पटेल की पत्नी थी।

बताया जाता है कि अनुपा देवी अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए घर में रखे हार्लिक्स का डिब्बा दीरखा से उठा रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे विषैले जंतु ने उन्हें डंस लिया। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम रेफर कर दिया।

सासाराम ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया।

घटना के बाद सियालदह गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📍 अपना रोहतास | स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें

<nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सियालदह nis:value=सियालदह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सर्पदंश nis:value=सर्पदंश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सांप_के_काटने_से_मौत nis:value=सांप_के_काटने_से_मौत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nauhatta nis:value=Nauhatta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
तेलकप पंचायत की मुखिया श्रीमती अनिता टोप्पो की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त nis:value=15अगस्त nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघर_तिरंगा nis:value=हरघर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तेलकप_पंचायत nis:value=तेलकप_पंचायत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अनिता_टोप्पो nis:value=अनिता_टोप्पो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदे_मातरम् nis:value=वंदे_मातरम् nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/>
25 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रोहतास 

रोहतास में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। सुन्दरगंज स्थित एसएस कैब्रियन विद्यालय की ओर से 25 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति संदेश लिखी तख्तियां लिए विद्यार्थी पूरे जोश के साथ आगे बढ़े। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा रोहतास गूंज उठा। 🇮🇳

विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा रोहतास बाजार होते हुए नगर पंचायत रोहतास पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

विद्यालय के निदेशक गौतम गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

📍 स्थान: रोहतास, बिहार
🇮🇳 संदेश: हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा
❤️ जय हिंद! वंदे मातरम!

<nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा_यात्रा nis:value=तिरंगा_यात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हर_घर_तिरंगा nis:value=हर_घर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirangayatra nis:value=TirangaYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदे_मातरम nis:value=वंदे_मातरम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत_माता_की_जय nis:value=भारत_माता_की_जय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपंचायत_रोहतास nis:value=नगरपंचायत_रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एसएस_कैब्रियन_विद्यालय nis:value=एसएस_कैब्रियन_विद्यालय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vandemataram nis:value=VandeMataram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/>
तिरंगे के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्राओं को मिले पौधे

रोहतास। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम सह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

वन विभाग की ओर से स्कूली छात्राओं को तिरंगा और पौधा देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को पौधरोपण के महत्व की जानकारी देते हुए पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

रेंजर दीपक कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जबकि पेड़-पौधे हमारे जीवन और पर्यावरण का आधार हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

🌳🇮🇳 एक तिरंगा देश के नाम, एक पौधा प्रकृति के नाम।

📍 अपना रोहतास | ग्राउंड रिपोर्ट

<nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघर_तिरंगा nis:value=हरघर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा_यात्रा nis:value=तिरंगा_यात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पर्यावरण_संरक्षण nis:value=पर्यावरण_संरक्षण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौधरोपण nis:value=पौधरोपण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वन_विभाग nis:value=वन_विभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास_न्यूज nis:value=रोहतास_न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार_न्यूज nis:value=बिहार_न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=plantation nis:value=Plantation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=environmentprotection nis:value=EnvironmentProtection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirangayatra nis:value=TirangaYatra nis:enabled=true nis:link/> 🇮🇳🌱
रोहतास बीडीओ ने स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने का किया अपील, स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई।<nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास_बीडीओ nis:value=रोहतास_बीडीओ nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघरतिरंगा nis:value=हरघरतिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत_माता_की_जय nis:value=भारत_माता_की_जय nis:enabled=true nis:link/>
टीपा स्टेडियम सेशाहपुर होते हुए यदुनाथपुर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, यातायात सुरक्षा का भी दिया संदेश 

नौहट्टा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार राज्य ग्राम रक्षा दल महासंघ, नौहट्टा प्रखंड इकाई की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाला गया। 

तिरंगा यात्रा की शुरुआत टीपा स्टेडियम से हुई, जो शाहपुर होते हुए यदुनाथपुर तक पहुंची। यात्रा में ग्राम रक्षा दल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यात्रा में यातायात सुरक्षा का भी रखा गया विशेष ध्यान

तिरंगा यात्रा के दौरान सड़क यातायात को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। खास बात यह रही कि यात्रा में शामिल सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने नजर आए। इसके माध्यम से ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने देशभक्ति के साथ-साथ आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का भी संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष पूजा कुमारी एवं तेतरी देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा सहित पंचायत अध्यक्ष प्रतीक सिंह, मदन कुमार, अंचला कुमारी, रामआशीष चंद्रवंशी, अजित कुमार बैठा, वीरेंद्र चौधरी, सलेंदर सिंह एवं उपेंद्र पासवान मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रयाग कुमार, राजाराम चौधरी, पूनम कुमारी, सोनम कुमारी, शीला देवी समेत बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

 तिरंगा यात्रा ने दिया संदेश—देशभक्ति के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है।
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ निकली यह यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

📍 स्थान: टीपा स्टेडियम से शाहपुर होते हुए यदुनाथपुर, नौहट्टा

आयोजन: बिहार राज्य ग्राम रक्षा दल महासंघ, नौहट्टा प्रखंड

<nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा_यात्रा nis:value=तिरंगा_यात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फ्लैग_मार्च nis:value=फ्लैग_मार्च nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हर_घर_तिरंगा nis:value=हर_घर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्राम_रक्षा_दल nis:value=ग्राम_रक्षा_दल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़क_सुरक्षा nis:value=सड़क_सुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=helmetsafety nis:value=HelmetSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficrules nis:value=TrafficRules nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपना_रोहतास nis:value=अपना_रोहतास nis:enabled=true nis:link/>
अपना रोहतास  किला जाने के लिए रास्ता
<nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतासगढ़_फोर्ट nis:value=रोहतासगढ़_फोर्ट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टूरिज्म nis:value=टूरिज्म nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=turist nis:value=turist nis:enabled=true nis:link/>
15 अगस्त को झंडोत्तोलन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, नए दिशा-निर्देशों से कराया गया अवगत 

रोहतास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर रोहतास प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता/नेतृत्व बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने किया। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

बैठक में गृह मंत्रालय की ओर से जारी झंडोत्तोलन से संबंधित नए दिशा-निर्देशों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान निर्धारित क्रम का पालन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को झंडोत्तोलन कार्यक्रम से जुड़े नियमों और आवश्यक प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए इसे गंभीरता से लागू करने की अपील की गई।

बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत, तिरंगा झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं संबोधन सहित निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित संस्थानों और जनप्रतिनिधियों से गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में प्रमुख अनु कुमारी, मुखिया अनिता टोप्पो, अनुराधा देवी, संजू देवी, नागेन्द्र यादव, रंजीत पासवान, रवि पासवान, विवेक बहादुर, विशाल देव, हरि पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

🇮🇳 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि देश की आजादी और तिरंगे के सम्मान का प्रतीक है। आइए, स्वतंत्रता दिवस समारोह को अनुशासन और गरिमा के साथ मनाएं। 🇮🇳

📍 रोहतास प्रखंड, जिला रोहतास, बिहार

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त nis:value=15अगस्त nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झंडोत्तोलन nis:value=झंडोत्तोलन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतासप्रखंड nis:value=रोहतासप्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस2026 nis:value=स्वतंत्रतादिवस2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगाकासम्मान nis:value=तिरंगाकासम्मान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आजादी nis:value=आजादी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपनारोहतास nis:value=अपनारोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august2026 nis:value=15August2026 nis:enabled=true nis:link/>
नौहट्टा में गहमागहमी के बीच हुई बीडीसी की बैठक, मॉडल हाईस्कूल से लेकर जेई की नियुक्ति तक उठे कई मुद्दे

 नौहट्टा, रोहतास। स्थानीय प्रखंड प्रमुख कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक प्रमुख रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन बीडीओ मनोरमा कुमारी ने किया। विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान कुछ विषयों को लेकर सदस्यों और अधिकारियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली।

 जर्जर हाईस्कूल का मुद्दा प्रमुखता से उठा
प्रमुख रानी देवी ने नौहट्टा में मॉडल हाईस्कूल निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान हाईस्कूल की स्थिति काफी जर्जर है और विद्यालय के कमरों की स्थिति सुरक्षित नहीं है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए मॉडल हाईस्कूल का निर्माण जरूरी है।

 नौहट्टा में स्थायी जेई की मांग
बैठक में प्रखंड में लंबे समय से कनीय अभियंता (जेई) का पद रिक्त रहने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि प्रभारी अभियंता के दूर से आने-जाने के कारण विकास कार्यों में परेशानी होती है। सदस्यों ने नौहट्टा में स्थायी जेई की नियुक्ति का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

 शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
पूर्व प्रमुख उदय नारायण महतो ने विद्यालयों में शिक्षकों के समय पर नहीं पहुंचने और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए ई-शिक्षा कोष की जांच कराने की मांग की। बीईओ ब्रजेश कुमार ने कहा कि साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 नल-जल और बिजली की समस्या पर चर्चा
बैठक में क्षेत्र की नल-जल योजना और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। चुटिया में नल-जल व्यवस्था को बेहतर कराने की मांग सदस्यों ने रखी।

 पंचायत सरकार भवनों में CCTV और हाईमास्ट
सभी पंचायत सरकार भवनों में सीसीटीवी कैमरा एवं हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। वहीं तिलोखर पंचायत के गांधी मैदान में चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव रेनू सिंह ने रखा, जिसे भी पारित कर दिया गया।

 बैठक में उपप्रमुख रविंद्र कुमार, आरओ मनोज कुमार, चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार, बीईओ ब्रजेश कुमार, बीपीआरओ ममता कुमारी, पीओ जयदेव कुमार, एमओ प्रियेश कुमार सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई समस्या है तो हमें बताएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीडीसीबैठक nis:value=बीडीसीबैठक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतसमिति nis:value=पंचायतसमिति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा_प्रखंड nis:value=नौहट्टा_प्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मॉडलहाईस्कूल nis:value=मॉडलहाईस्कूल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जेईकीनियुक्ति nis:value=जेईकीनियुक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षाव्यवस्था nis:value=शिक्षाव्यवस्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नलजलयोजना nis:value=नलजलयोजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिजलीसमस्या nis:value=बिजलीसमस्या nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिलोखर nis:value=तिलोखर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुटिया nis:value=चुटिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गांधीमैदान nis:value=गांधीमैदान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतसरकारभवन nis:value=पंचायतसरकारभवन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकासकार्य nis:value=विकासकार्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास_न्यूज nis:value=रोहतास_न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहारन्यूज nis:value=बिहारन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपनारोहतास nis:value=अपनारोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nohattanews nis:value=NohattaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
नगर पंचायत रोहतास के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार अभिषेक भारती ने बुधवार को संभाल लिया। जिलाधिकारी, रोहतास के आदेश के बाद उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार के निधन के बाद यह पद रिक्त था।

पदभार ग्रहण के दौरान मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा समेत कई वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अभिषेक भारती ने साफ-सफाई, नाली-नाला, स्ट्रीट लाइट और सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

 रोहतास | बिहार
🎥 रिपोर्ट: अपना रोहतास

<nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarpanchayatrohtas nis:value=NagarPanchayatRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhishekbharti nis:value=AbhishekBharti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sumbulara nis:value=SumbulAra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnewstoday nis:value=RohtasNewsToday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=Shorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youtubeshorts nis:value=YouTubeShorts nis:enabled=true nis:link/>
नौहट्टा में दिखा देशभक्ति का जज्बा!
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नौहट्टा में भाजपा, नौहट्टा थाना पुलिस और हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा की यात्रा शाहपुर से शुरू होकर त्रिवेणी चौक पहुंची, जबकि थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तिरंगा यात्रा नौहट्टा हाई स्कूल से शुरू होकर बाजार में समाप्त हुई।
वहीं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की देखरेख में हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। पूरे नौहट्टा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। 
 नौहट्टा, रोहतास, बिहार
 अपना रोहतास | ग्राउंड रिपोर्ट
<nis:link nis:type=tag nis:id=nohatta nis:value=Nohatta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगायात्रा nis:value=तिरंगायात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघरतिरंगा nis:value=हरघरतिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदेमातरम् nis:value=वंदेमातरम् nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय nis:value=जय nis:enabled=true nis:link/> हिंद <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत_माता_की_जय nis:value=भारत_माता_की_जय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nohattanews nis:value=NohattaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirangayatra nis:value=TirangaYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=Shorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youtubeshorts nis:value=YouTubeShorts nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 तिरंगे के रंग में रंगा नौहट्टा, जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा 🇮🇳

नौहट्टा 

स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को नौहट्टा प्रखंड देशभक्ति के रंग में नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा, नौहट्टा थाना पुलिस और नौहट्टा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

🔸 भाजपा की तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में निकली यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक सह भाजपा नेता ललन पासवान ने किया। शाहपुर से बाइक के साथ शुरू हुई यात्रा नौहट्टा त्रिवेणी चौक पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए।

🔸 पुलिस ने भी निकाली तिरंगा यात्रा
नौहट्टा थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नौहट्टा हाई स्कूल से शुरू होकर बाजार क्षेत्र में पहुंचकर समाप्त हुई। पुलिसकर्मियों ने तिरंगा लेकर लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

🔸 स्कूली बच्चों में भी दिखा उत्साह
नौहट्टा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

तीनों यात्राओं से नौहट्टा में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा। 🇮🇳❤️

📍 नौहट्टा, रोहतास (बिहार)

<nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगायात्रा nis:value=तिरंगायात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघरtiranga nis:value=हरघरTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघरतिरंगा nis:value=हरघरतिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आजादी nis:value=आजादी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत_माता_की_जय nis:value=भारत_माता_की_जय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंदेमातरम् nis:value=वंदेमातरम् nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nohatta nis:value=Nohatta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=apnarohtas nis:value=ApnaRohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपनारोहतास nis:value=अपनारोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirangayatra nis:value=TirangaYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
रोहतासगढ़ किला के पास पहाड़ी जलधारा में मिला युवक का शव, मजार घूमने गया था युवक

रोहतास थाना क्षेत्र के रोहतासगढ़ किला परिसर के समीप बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पहाड़ी जलधारा के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान नौहट्टा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी मनोज मुसहर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मनोज मुसहर शेखबहबल शहीद मजार घूमने के लिए रोहतासगढ़ किला परिसर के समीप गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रात में खोजबीन रोकनी पड़ी।

बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पहाड़ी जलधारा के समीप उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

रोहतास थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

 स्थान: रोहतासगढ़ किला, रोहतास
 थाना: रोहतास थाना
📰 अपना रोहतास — आपके क्षेत्र की हर खबर पर नजर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतास nis:value=रोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहतासगढ़किला nis:value=रोहतासगढ़किला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नौहट्टा nis:value=नौहट्टा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिशनपुर nis:value=बिशनपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोहताससमाचार nis:value=रोहताससमाचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपनारोहतास nis:value=अपनारोहतास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasnews nis:value=RohtasNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nohatta nis:value=Nohatta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasgarhfort nis:value=RohtasgarhFort nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnewsupdate nis:value=BiharNewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
Video 24