केदारनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ मनाया गया। बारिश व कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। बाबा केदार की नगरी में आस्था और देशभक्ति का संगम देखने को मिला।