मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री का मुरैना जिले के दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर साधा निशाना,कांग्रेस सरकार बनते ही कैलारस शक्कर फैक्ट्री होगी चालू
मुरैना। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरैना जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैलारस स्थित सहकारी शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन में शामिल होकर किसानों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
कैलारस शक्कर फैक्ट्री को चालू कराने की मांग को लेकर जौरा विधायक पंकज उपाध्याय 15 अगस्त से शक्कर फैक्ट्री परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। जयवर्धन सिंह ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि कैलारस की शक्कर फैक्ट्री को शुरू कराने के लिए आज जनप्रतिनिधियों को आमरण अनशन करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बंद पड़ी कैलारस सहकारी शक
Morena, Morena | Aug 18, 2026