छतरपुर नगर: छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने निकाली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज 14 अगस्त दोपहर करीब 2:30 बजे छतरपुर शहर में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबी राजा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। ट्रैक्टरों पर तिरंगे झंडे लहराते नजर आए, जिससे शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया