बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार की दोपहर करीब 12:30बजे चकाई प्रखंड के उरबा में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ई-रिक्शा पर बैठकर प्लांट परिसर का भ्रमण किया और निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।