हनुमानगढ़: जंक्शन में अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पूर्व में दर्ज हैं पांच मुकदमे
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी निर्देश बिश्नोई के खिलाफ पूर्व में भी संगीन धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।