सिकंदरा: खासबरा गांव में खेतों पर बकरी चरा रहे किसान को जहरीले सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर पीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा गांव में रविवार शाम खेत पर बकरियां चरा रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद किसान की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खासबरा गांव निवासी विनोद कुमार प