Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

मुरैना नगर: चंबल नदी में बीचों-बीच बंद हुआ स्टीमर, 100 यात्री और 50 से ज्यादा बाइकें फंसीं

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026
मुरैना के पोरसा क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगरा साहसपुर घाट से चंबल नदी पार कर उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा यात्रियों से भरा स्टीमर बीच नदी में अचानक खराब हो गया। स्टीमर में 50 से ज्यादा मोटरसाइकिल और करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नदी के बीच पहुंचते ही स्टीमर का इंजन बंद हो गया।

MORE NEWS

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇
बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇 बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

सोनिया गांधी द्वारा वंदेमातरम गान को बीच मे रोकने की कथित कोशिश के विरोध में भाजपाई सड़क पर, कैंडल मार्च निकाला, वंदेमातरम गाया👇

सोनिया गांधी द्वारा वंदेमातरम गान को बीच मे रोकने की कथित कोशिश के विरोध में भाजपाई सड़क पर, कैंडल मार्च निकाला, वंदेमातरम गाया👇

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

चंबल की तेज धार में 10 KM बहा स्टीमर, 100 यात्री और 50+ बाइक सवार, कच्छपुरा घाट पर सभी सुरक्षित

मुरैना के पोरसा में रविवार सुबह नगरा घाट से यूपी के तेजरा घाट जा रहा स्टीमर चंबल नदी के बीच अचानक बंद हो गया। एक इंजन बंद होने के बाद दूसरे इंजन का सेल्फ चिपक गया, जिससे दोनों इंजन चालू नहीं हो सके। तेज बहाव में स्टीमर करीब 10 किलोमीटर बहकर कच्छपुरा घाट पहुंचा। स्टीमर में 50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और अब खतरे की कोई बात नहीं है।

#मुरैना #morena #पोरसा #चंबल

चंबल की तेज धार में 10 KM बहा स्टीमर, 100 यात्री और 50+ बाइक सवार, कच्छपुरा घाट पर सभी सुरक्षित मुरैना के पोरसा में रविवार सुबह नगरा घाट से यूपी के तेजरा घाट जा रहा स्टीमर चंबल नदी के बीच अचानक बंद हो गया। एक इंजन बंद होने के बाद दूसरे इंजन का सेल्फ चिपक गया, जिससे दोनों इंजन चालू नहीं हो सके। तेज बहाव में स्टीमर करीब 10 किलोमीटर बहकर कच्छपुरा घाट पहुंचा। स्टीमर में 50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और अब खतरे की कोई बात नहीं है। #मुरैना #morena #पोरसा #चंबल

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

जौरा से लापता 4 छात्राएं सूरत में सकुशल मिलीं, सूरत रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

जौरा से 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल निकलीं चार लापता छात्राओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की तलाश के दौरान चारों छात्राओं की लोकेशन गुजरात के सूरत शहर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचकर चारों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया।
चारों छात्राओं के सकुशल मिलने से परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस आगे की पूछताछ कर छात्राओं के सूरत पहुंचने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

#मुरैना #morena #जौरा #पुलिस

जौरा से लापता 4 छात्राएं सूरत में सकुशल मिलीं, सूरत रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद जौरा से 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल निकलीं चार लापता छात्राओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की तलाश के दौरान चारों छात्राओं की लोकेशन गुजरात के सूरत शहर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचकर चारों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। चारों छात्राओं के सकुशल मिलने से परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस आगे की पूछताछ कर छात्राओं के सूरत पहुंचने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। #मुरैना #morena #जौरा #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

ग्राम अजनौधा में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन

कलश यात्रा निकालकर ग्रामीणजनों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नवांकुर सखी महिलाओं को वृक्षारोपण हेतु वितरित किए गए पौधे

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के चंबल संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा रविवार को ग्राम अजनौधा में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में समाज और शासन के बीच सहभागिता को मजबूत करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत नवांकुर सखी महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकालकर गीतों और नारों के माध्यम से ग्रामीणजनों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हरियाली यात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर से हुआ तथा ग्राम पंचायत भवन पर इसका समापन किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर, ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल कुमार मोदी एवं जिला समन्वयक साक्षरता डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी के प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर, सह प्रभारी एवं मेंटर श्रीमती सायरा जैन, प्रस्फुटन समिति अजनौधा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजोरिया, सचिव श्रीमती सीमा राजोरिया, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, नवांकुर सखी महिलाएं, किशोरी बालिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषयक जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में नवांकुर सखी महिलाओं को वृक्षारोपण हेतु फलदार, औषधीय एवं सुगंधित पौधों का वितरण किया गया।

जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वितरित किए गए पौधों को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत रोपित कर उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिलेभर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत नवांकुर सखी महिलाओं को अपने घर-आंगन में वृक्षारोपण के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपने गांवों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल कुमार मोदी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा अध्ययन बीच में छोड़ चुके युवाओं से बी.एस.डब्ल्यू. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का आग्रह किया। वहीं जिला समन्वयक साक्षरता डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर ने निरक्षर महिला एवं पुरुषों को साक्षरता अभियान से जुड़ने और शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री संदीप सेंगर एवं श्रीमती सायरा जैन ने भी उपस्थितजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

ग्राम अजनौधा में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन कलश यात्रा निकालकर ग्रामीणजनों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नवांकुर सखी महिलाओं को वृक्षारोपण हेतु वितरित किए गए पौधे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के चंबल संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा रविवार को ग्राम अजनौधा में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में समाज और शासन के बीच सहभागिता को मजबूत करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत नवांकुर सखी महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकालकर गीतों और नारों के माध्यम से ग्रामीणजनों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हरियाली यात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर से हुआ तथा ग्राम पंचायत भवन पर इसका समापन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर, ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल कुमार मोदी एवं जिला समन्वयक साक्षरता डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी के प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर, सह प्रभारी एवं मेंटर श्रीमती सायरा जैन, प्रस्फुटन समिति अजनौधा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजोरिया, सचिव श्रीमती सीमा राजोरिया, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, नवांकुर सखी महिलाएं, किशोरी बालिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषयक जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में नवांकुर सखी महिलाओं को वृक्षारोपण हेतु फलदार, औषधीय एवं सुगंधित पौधों का वितरण किया गया। जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वितरित किए गए पौधों को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत रोपित कर उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिलेभर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत नवांकुर सखी महिलाओं को अपने घर-आंगन में वृक्षारोपण के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपने गांवों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल कुमार मोदी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा अध्ययन बीच में छोड़ चुके युवाओं से बी.एस.डब्ल्यू. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का आग्रह किया। वहीं जिला समन्वयक साक्षरता डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर ने निरक्षर महिला एवं पुरुषों को साक्षरता अभियान से जुड़ने और शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री संदीप सेंगर एवं श्रीमती सायरा जैन ने भी उपस्थितजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026